TVS Ntorq 125 Black Edition: टीवीएस मोटर कंपनी बहुत जल्द नया स्कूटर भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपनी पॉपुलर एनटॉर्क 125 स्कूटर का ऑल-ब्लैक वर्जन पेश करने वाली है। टीवीएस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई एनटॉर्क ब्लैक एडिशन का टीजर भी जारी कर दिया है। कंपनी ने पहले से आरटीआर 160 और अपाचे आरटीआर 160 4वी का ऑल ब्लैक वर्जन लॉन्च कर चुकी है। अब ये इस ट्रीटमेंट के साथ लॉन्च किया जाने वाला ये सबसे ताजा वर्जन होगा। जुलाई 2024 में टीवीएस की बिक्री महीना दर महीना 9 प्रतिशत बढ़ी है, ऐसे में नए मॉडल के साथ इसमें बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
टीवीएस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई एनटॉर्क ब्लैक एडिशन का टीजर भी जारी कर दिया है।
कितना खास होगा स्कूटर
टीवीएस एनटॉर्क 125 ब्लैक एडिशन को पूरी तरह ब्लैक कलर स्कीम में पेश किया जाने वाला है। इस खास पेंट स्कीम में एनटॉर्क के मडगार्ड, एप्रॉन्स और साइड पैनल्स को काला रंग दिया जाएगा। इसके अलावा बैजिंग के साथ भी इसी तरह का ट्रीटमेंट मिलने का अनुमान है। टीवीएस की ओर से इस स्कूटर को लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है, हालांकि टीजर में ही काफी सारी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कंपनी ने इस बाइक की प्री-बुकिंग भारत में शुरू कर दी है।
कितना दमदार होगा इंजन
नई टीवीएस एनटॉर्क ब्लैक एडिशन इसके 125 सीसी वर्जन पर आधारित होगा। इसके साथ 125 सीसी का इंजन मिलेगा जो स्कूटर के स्टैंडर्ड मॉडल को मिलता है। ये इंजन 9.25 बीएचपी ताकत और 10.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कीमत की बात करें तो सामान्य एनटॉर्क 125 के मुकाबले एनटॉर्क ब्लैक एडिशन की कीमत कुछ ज्यादा होने वाली है। फिलहाल इस स्कूटर की भारतीय मार्केट में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 89,641 रुपये से लेकर 1.06 लाख रुपये के बीच है।
