TVS ने बढ़ाई iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, क्या यूं वसूली जाएगी चार्जर की कीमत?

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 10, 2023, 06:44 PM IST

TVS Motor Company ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में इजाफा कर दिया है और ईवी के दाम 9,000 रुपये बढ़ा दिए हैं। हाल में सरकार ने कंपनी पर बड़ा जुर्माना लगाते हुए ग्राहकों को चार्जर की रकम लौटाने को कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवीएस आईक्यूबी की कीमत बढ़ी
  • कीमत में हुआ 9,000 रुपये इजाफ
  • हाल में कंपनी पर हुआ बड़ा जुर्माना

TVS iQube Price Hike: टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में तेजी से पसंद किया जा रहा है और अब कंपनी ने इसकी कीमत में बदलाव किया है। अब नई आईक्यूब ईवी की अपडेटेड प्राइस लिस्ट कंपनी की वेबसाइट पर दिखने लगी है। शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.66 लाख रुपये कर दी गई है जो टॉप मॉडल के लिए 1.68 लाख रुपये तक जाती है। ये बेंगलुरु की एक्सशोरूम कीमत है जो फेम-2 सब्सिडी के बिना है। कुल मिलाकर कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 9,000 रुपये का इजाफा कर दिया है।

TVS iQube Price Hike

शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.66 लाख रुपये कर दी गई है जो टॉप मॉडल के लिए 1.68 लाख रुपये तक जाती है

सब्सिडी के बाद कितनी होगी कीमत?

End of Feed