Triumph की नई Thruxton 400 टेस्टिंग करती दिखी, रॉयल एनफील्ड का टेंशन बढ़ाएगी बाइक

New Triumph Thruxton 400: नई ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 देश में टेस्टिंग करती दिखी है जो इस रेंज में कंपनी की तीसरी मोटरसाइकिल होगी। अब जानकारी मिली रही है कि इसी साल यानी 2025 के मध्य में कहीं इस बाइक की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके अलावा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी ये मोटरसाइकिल देखने को मिल सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रायम्फ ला रही नई थ्रक्सटन 400
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी बाइक
  • रॉयल एनफील्ड से होगा मुकाबला

New Triumph Thruxton 400: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ग्राहकों की पसंद के हिसाब से कम दमदार और बजटेड 400 सीसी बाइक्स पर काम कर रही है। अब नई ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 देश में टेस्टिंग करती दिखी है जो इस रेंज में कंपनी की तीसरी मोटरसाइकिल होगी। अब जानकारी मिली रही है कि इसी साल यानी 2025 के मध्य में कहीं इस बाइक की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके अलावा भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी ये मोटरसाइकिल देखने को मिल सकती है। कुल किलाकर मार्केट में बहुत जल्द रॉयल एनफील्ड के मुकाबले बिल्कुल नई मोटरसाइकिल की एंट्री होने वाली है।

New Triumph Thruxton 400 Spotted Testing

जानकारी मिली रही है कि इसी साल यानी 2025 के मध्य में कहीं इस बाइक की बिक्री शुरू हो जाएगी

Triumph Thruxton 400: कितनी दमदार है बाइक

ट्रायम्फ इंडिया ने थ्रक्सटन 400 को स्पीड 400 वाले चेसी पर तैयार किया है, लेकिन ये इसकी बिक्री पर कोई प्रभाव डालने वाली है। ये दोनों बाइक्स काफी अलग होंगी, यहां उन्नत सस्पेंशन और 40 बीएचपी ताकत वाला 398 सीसी इंजन नई थ्रक्सटन 400 के साथ मिलने की संभावना है। इसके अलावा नई मोटरसाइकिल का वजन भी बाकी दोनों मौजूदा बाइक्स के मुकाबले ज्यादा होगा।

End of Feed