2025 Toyota Fortuner New Generation: भारत में नेता नगरी और अपर मिडिल क्लास की पसंदीदा गाड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर अब नई जनरेशन में आने वाली है। पहले से जोरदार ये प्रीमियम एसयूवी 2025 मॉडल में और भी ज्यादा दमदार और तकनीक में आधुनिक होगी। कुल मिलाकर टोयोटा इस एसयूवी को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च करने वाली है। 2025 टोयोटा फॉर्च्यूनर के अपडेट्स में ताजा एक्सटीरियर के अलावा खूब सारे नए फीचर्स और नई तकनीक शामिल होंगे। माना जा रहा है कि 2025 की शुरुआती तिमाही में ये लॉन्च होगी जिसके साथ 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
2025 की शुरुआती तिमाही में ये लॉन्च होगी जिसके साथ 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
कितना दमदार होगा इंजन
नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर को जो इंजन मिलने वाला है, यही टर्बो पेट्रोल इंजन नई जनरेशन टोयोटा हिलक्स के अलावा अन्य कुछ स्पोर्ट्स कारों में भी दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो नया 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन की जगह लेगा, यानी अब टोयोटा फॉर्च्यूनर के साथ डीजल इंजन मिलना बंद हो जाएगा। हालांकि नया टर्बो पेट्रोल इंजन 300 एचपी ताकत और 400 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं डीजल इंजन 204 एचपी जनरेट करता है। ये जानकारी भी मिली है कि नई फॉर्च्यूनर का इंजन 30 प्रतिशत तक ज्यादा ईंधन बचाएगा।
कितनी है मौजूदा कीमत
फिलहाल भारत में मौजूदा जनरेशन वाली फॉर्च्यूनर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 33.34 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 51.44 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड और जीआर-एस वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके अलावा सबसे महंगा लेजेंडर वेरिएंट भी आता है जो 7-सीटर है। डीजल इंजन के अलावा इस जनरेशन की एसयूवी को 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। मौजूदा जनरेशन को 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार फीचर्स मिले हैं। 11 स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर और कई अन्य फीचर्स भी एसयूवी को मिले हैं।
