ऑटो न्यूज़

भारत लौटने वाला है Toyota Fortuner का असली मुकाबला, नाम तो जानते हैं ना इसका

New Ford Endeavour SUV: भारतीय वाहन मार्केट को टॉप गियर में देख कंपनी का मन फिर ललचा गया है। फोर्ड मोटर कंपनी ने तमिलनाडु में प्रोडक्शन प्लांट खोलने की घोषणा के साथ भारतीय मार्केट में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। फोर्ड ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से वार्तालाप के बाद राज्य सरकार को लेटर ऑफ इंटेंट भेजा है।

Image

फोर्ड ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से वार्तालाप के बाद राज्य सरकार को लेटर ऑफ इंटेंट भेजा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्ड करेगी भारत में वापसी
  • लौटने वाली है फोर्ड एंडेवर
  • फॉर्च्यूनर का असली मुकाबला

New Ford Endeavour SUV: भारतीय मार्केट में करीब 3 साल पहले फोर्ड ने अपना काम बंद कर दिया था, इसकी वजह खराब डिमांड थी। अब देश के वाहन मार्केट को टॉप गियर में देख कंपनी का मन फिर ललचा गया है। फोर्ड मोटर कंपनी ने तमिलनाडु में प्रोडक्शन प्लांट खोलने की घोषणा के साथ भारतीय मार्केट में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। फोर्ड ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से वार्तालाप के बाद राज्य सरकार को लेटर ऑफ इंटेंट भेजा है। पहले जानकारी मिली थी कि कंपनी फिलहाल सिर्फ निर्यात के उद्देश्य से उत्पादन प्लांट खोलने वाली है। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि फोर्ड एंडेवर को एवरेस्ट के नाम से भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।

भारत में करेगी वापसी!

फोर्ड ने 2021 में घरेलू उत्पादन रोक कर दिया था, इसके बाद 2022 में कंपनी ने भारत से गाड़ियों का निर्यात भी बंद कर दिया था। फोर्ड की भारत में एंट्री से पहले नई जनरेशन एंडेवर (एवरेस्ट) कुछ समय पहले ही देखा गया था। ये विदेशी मार्केट में फोर्ड एवरेस्ट नाम से बेची जाती है। कंपनी का एक धाकड़ पिकअप ट्रक भी साथ में नजर आया था जो देश में लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन फोर्ड की और भी कई कारें भारत में लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

कितनी दमदार है एवरेस्ट

फोर्ड एवरेस्ट एसयूवी के साथ कंपनी 2.0-लीटर टर्बो डीजल और 2.0-लीटर बाइ-टर्बो डीजल इंजन दे सकती है। एसयूवी का टर्बो इंजन 168 बीएचपी ताकत बनाता है, वहीं बाइ-टर्बो इंजन दमदार है और 208 बीएचपी ताकत जनरेट करता है। टर्बो डीजल इंजन वेरिएंट के साथ आपको 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने वाला है, वहीं बाइ-टर्बो डीजल वेरिएंट 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। कुल मिलाकर देश में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में फॉर्च्यूनर को टेंशन देने उसका सबसे बड़ा मुकाबला लौट रहा है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article