ऑटो न्यूज़

जनवरी 2025 में लॉन्च होगी नई Royal Enfield Scram 440, जानें इसके बारे में सब कुछ

Royal Enfield Scram 440: इस मोटरसाइकिल को जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी फिलहाल भारत में स्क्रैम 411 बेच रही है और नई स्क्रैम 440 से इस रेंज में दमदार विकल्प जुड़ जाएगा। दिखने में ये बाइक बहुत जोरदार है और नई तकनीक भी इसके साथ दी गई है।

Image

दिखने में ये बाइक बहुत जोरदार है और नई तकनीक भी इसके साथ दी गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 बाइक
  • जनवरी 2025 में लॉन्च की जाएगी
  • लुक में बहुत अच्छी है स्क्रैम 440

Royal Enfield Scram 440: रॉयल एनफील्ड ने कुछ दिन पहले ही नई स्क्रैम 440 से पर्दा हटाया है। अब हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस मोटरसाइकिल को जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी फिलहाल भारत में स्क्रैम 411 बेच रही है और नई स्क्रैम 440 से इस रेंज में दमदार विकल्प जुड़ जाएगा। दिखने में ये बाइक बहुत जोरदार है और नई तकनीक भी इसके साथ दी गई है। हालांकि बाकी की पूरी बाइक स्क्रैम 411 जैसी ही है। ताजा लुक देने के लिए कुछ बदलाव इसमें किए गए है। कच्चे रास्तों पर गाड़ी चलाना पसंद करते हैं तो ये और भी फुर्तीला ऑप्शन होगा।

कितनी दमदार होगी बाइक

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 दिखने में भले ही स्क्रैम 411 जैसी ही है, लेकिन इसके साथ अ 443 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन पहले के मुकाबले दमदार होने के साथ 3 मिमी बड़ और 81 मिमी चौड़ा है। ये मौजूदा इंजन की तुलना में 4.5 प्रतिशत ज्यादा ताकत और 8.5 ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। कुल मिलाकर 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाला ये इंजन 6250 आरपीएम पर 25.4 बीएचपी ताकत और 4000 आरपीएम पर 34 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

रॉयल एनफील्ड ने स्क्रैम 440 में ऐसा कोई नया फीचर नहीं दिया है जो आपको स्क्रैम 411 में नहीं मिलने वाला। इसके साथ सेमी-डिजिटल ऐनलॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट और टेललाइट, बल्ब वाले इंडिकेटर्स दिए गए हैं। ये सभी पुर्जे मौजूदा बाइक वाले हैं। कंपनी ने अब इस बाइक के साथ यूएसबी टाइप ए चार्जर दिया गया है। इसके अलावा ट्रिप्ड पॉड नेविगेशन और अन्य फीचर्स रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 को दिए गए हैं। कंपनी इस नई मोटरसाइकिल को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च करने वाली है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article