ऑटो न्यूज़

Mahindra जल्द ला रही XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन, मिलेंगे हाइटेक सेफ्टी फीचर्स

New Mahindra XEV 7e: महिंद्रा ने नई ईवी के लिए नाम ट्रेडमार्क करा लिया है जो एक्सयूवी700 पर आधारित होगी। नई कार का नाम एक्सईवी 7ई होगा जिसपर तेजी से काम किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की ताजा जानकारी सामने आई है जिसमें कई सारी बातें साफ हो गई हैं। कंपनी आने वाले कुछ ही महीनों में इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

Image

कंपनी आने वाले कुछ ही महीनों में इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा एक्सईवी 7ई नाम ट्रेडमार्क
  • एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक वर्जन
  • जल्द भारत में लॉन्च होगी एसयूवी

New Mahindra XEV 7e: महिंद्रा ऑटोमोटिव ने हाल में नई बीई 6ई और एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च की हैं। अब कंपनी ने नई ईवी के लिए नाम ट्रेडमार्क करा लिया है जो एक्सयूवी700 पर आधारित होगी। नई कार का नाम एक्सईवी 7ई होगा जिसपर तेजी से काम किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की ताजा जानकारी सामने आई है जिसमें कई सारी बातें साफ हो गई हैं। कंपनी आने वाले कुछ ही महीनों में इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। बता दें कि नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई भी एक्सयूवी700 पर ही आधारित है, लेकिन ये एक कूपे स्टाइल की एसयूवी है।

दिखने में कितनी खास है कार

इंटरनेट पर लीक हुई फोटोज के हिसाब से नई एक्सईवी 7ई लुक और स्टाइल में स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ अलग होगी। बतौर इलेक्ट्रिक एसयूवी, इसके अगले हिस्से में ग्रिल की जगह डिजाइनर पैनल दिया गया है जो बोनट के नीचे पूरा हिस्सा घेरता है। इसके अलावा त्रिकोण आकार के एलईडी हेडलैंप्स के साथ इससे जुड़े एलईडी डीआरएल, नई स्किड प्लेट्स, कंट्रास्ट कलर वाले ओआरवीएम, एलईडी लाइट बार, फ्लश फिटिंग वाले डोर हैंडल्स और नए डुअल टोल अलॉय व्हील्स भी नई महिंद्रा एक्सईवी 7ई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिलले वाले हैं।

लेवल 2 एडीएएस वाली एसयूवी

2025 महिंद्रा एक्सईवी 7ई के साथ कई हाइटेक फीचर्स मिलने वाले हैं जिनके होने से ये बहुत आधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी बनती है। इसके साथ पैनोरमिक सनरूफ, एक्सईवी 9ई जैसा 3 स्क्रीन वाला सेटअप, डुअल टोन 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीट्स के साथ मेमोरी फंक्शन, पावर्ड टेलगेट, ड्राइव मोड्स और लेवल 2 एडीएएस मिलने वाले हैं। कंपनी ने अब तक इसकी कोई तकनीकी जानकारी उजागर नहीं की है, लेकिन यहां 59 और 79 किलोवाट आर बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। यहां डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिल सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article