CCTV VIDEO: लुटेरे आए, गन दिखाई और फॉर्च्यूनर लेकर हो गए रफू चक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 01:50 PM IST

दिल्ली केंट इलाके में शनिवास की सुबह गन पॉइंट पर Fortuner SUV की लूट की घटना CCTV कैमरा में कैद हो गई है. इसमें तीन लुटेरे आकर कार में बैठे ड्राइवर को बंदूक दिखाकर बाहर निकालते हैं और गाड़ी लेकर चंपत हो जाते हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • लुटेरे आए और ले उड़े फॉर्च्यूनर
  • दिल्ली केंट थाने में मामला दर्ज
  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Toyota Fortuner Robbery Video: टोयोटा फॉर्च्यूनर कोे लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूट लिया जिसका सीसीटीवी वीडियो सामनेे आया है. घटना दिल्ली केंट इलाके में शनिवार तड़के सुबह की है जब तीन लुटेरे बाइक पर आए और सड़क के किनारे खड़ी टोयोटा फॉर्च्यनर में बैठे ड्राइवर को बाहर निकाला. इसके बाद लुटेरों ने 35 वर्षीय ड्राइवर को गन दिखाकर उससेे चाबी छीनी और एसयूवी लेकर चंपत हो गए. बता दें कि ये इलाका दिल्ली के सबसे व्यस्त छेत्रों में शामिल है और घटना के समय एक कैब ड्राइवर और दो अन्य लोग एटीएम पर खड़े थे.

Toyota Fortuner Robbery At Gun Point Captured In CCTV

लुटेरों ने 35 वर्षीय ड्राइवर को गन दिखाकर उससेे चाबी छीनी और एसयूवी लेकर चंपत हो गए

CCTV में साफ दिख रहा लुटेरा

मोटरसाइकिल से आए तीन लुटेरों में पहले एक शख्स गन दिखाकर ड्राइवर को फॉर्च्यूनर से बाहर निकालता है, फिर दूसरा बाइक सवार भी अपनी पिस्तौल निकाल लेता है. इसके बाद वो ड्राइवर के हाथ से एसयूवी की चाबी छीनते हैं और तत्काल गाड़ी लेकर भाग खड़े होते हैं. इस सीसीटीवी वीडियो में एक लुटेरे का चेहरा साफ नजर आ रहा है. हालांकि एसयूवी के ड्राइवर ने चाबी छीनते समय लुटेरों का विरोध करने की कोशिश जरूर की, लेकिन जान की सलामती के लिए उसने इससे ज्यादा कुछ नहीं किया.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिक की पहचान उत्तर प्रदेश में मेरठ के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है जिन्होंने लूट की घटना की जानकारी दिल्ली केंट पुलिस स्टेशन में दी. उन्हानें सुबह 5ः19 मिनट पर नेशनल हाइवे-8 से अपनी एसयूवी की लूट के बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 397 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें डकैती और जान से मारने का प्रयास शामिल हैं. इसके अलावा लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम्स काम पर भी लग गई हैं.

End Article
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में ...

End of Feed