Toyota की इस प्रीमियम हैचबैक का सेफ्टी टेस्ट में बुरा हाल; क्रैश टेस्ट में स्कोर किया 'जीरो'

मारुति सुजुकी बलेनो के प्लेटफॉर्म पर बनी टोयोटा स्टारलेट (Toyota Starlet) ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) के क्रैश टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है।

Toyota Starlet को Global NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 0-स्टार रेटिंग मिली है। यह कार भारतीय बाजार में बिकने वाली Toyota Glanza और Maruti Suzuki Baleno पर आधारित मॉडल मानी जाती है। इस खबर के सामने आने के बाद कार सेफ्टी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Toyota Starlet Scores 0 Star Safety Rating

Toyota Starlet (Photo: Global NCAP)

कार सेफ्टी को लेकर बढ़ रही जागरूकता

दरअसल, अब ग्राहक केवल माइलेज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि कार की सेफ्टी रेटिंग पर भी ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत और दूसरे देशों में कार सेफ्टी को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। ऐसे में किसी मॉडल को 0-स्टार रेटिंग मिलना कंपनी की छवि पर असर डाल सकता है।

End of Feed