Delivery Of Fortuner Hilux and Innova Crysta Diesel: SUV हो, पिकअप ट्रक हो या फिर MPV ही क्यों न हो, इनके डीजल मॉडल की बात कुछ और ही होती है। 29 जनवरी को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (TKM) को वाहन परिक्षण के दौरान कुछ दिक्कतें देखने को मिलीं, जिसके बाद कंपनी ने अपनी सबसे पसंदीदा और बिकाऊ SUV फॉर्च्यूनर, पिकअप ट्रक हिलक्स और MPV कार इनोवा के डीजल मॉडल्स की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। टोयोटा ने हाल ही में बयान जारी करते हुए कहा है कि उसके डीजल आधारित इंजन, भारतीय नियमों को पूरा करते हैं और जल्द ही इनकी डिलीवरी फिर से शुरू कर दी जाएगी।
फिर शुरू हुई Fortuner, Hilux और Innova डीजल की डिलीवरी
क्यों लगी थी रोक?
टोयोटा द्वारा टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर गाड़ियों की जांच करने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई थी। इस विशेष कमेटी ने तीन डीजल इंजनों के हॉर्सपावर की जांच की और इस जांच के दौरान सामने आई दिक्कतों की जानकारी दी। बाद में पता चला कि सर्टिफिकेशन की जांच के दौरान गाड़ियों से अलग ईसीयू का इस्तेमाल करके हॉर्सपावर को नापा जा रहा था। लेकिन बाद में जब बड़े पैमाने पर बनी गाड़ियों की जांच की गई तो पता चला कि डिलीवरी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: Hindalco Plant: हिंडाल्को का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार पर दांव, 800 करोड़ से लगाएगी प्लांट
खेद और वादा
कंपनी का कहना है कि इंजन की परफॉरमेंस में आई कमी, सुरक्षा से संबंधित किसी चिंता का विषय नहीं है। इसके साथ ही कंपनी ने कंज्यूमर्स को हुई परेशानी के लिए खेद प्रकट किया और साथ ही वादा करते हुए यह भी कहा कि इस परेशानी की वजह से कंज्यूमर्स को जिन गाड़ियों की डिलीवरी नहीं हो पाई है उनके बारे में कंपनी द्वारा सूचना जारी कर कंज्यूमर्स को जानकारी भी दी जाएगी।
