महाराष्ट्र में नया प्लांट खोलने वाली है टोयोटा, 20,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश

Toyota New Plant In Maharashtra: टोयोटा महाराष्ट्र में करीब 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी। टीकेएम ने कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में नए विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की पड़ताल के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा महाराष्ट्र में खोलेगी नया प्लांट
  • 20,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश
  • करीब 3.50 लाख वाहन सालाना बनेंगे

Toyota New Plant In Maharashtra: वाहन विनिर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में करीब 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी। टीकेएम ने बयान में कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक नए विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की पड़ताल के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। टीकेएम की पहले से ही बेंगलुरु के पास बिडदी में दो विनिर्माण इकाइयां मौजूद हैं जिनकी स्थापित उत्पादन क्षमता 3.42 लाख वाहन की है।

Toyota Maharashtra Production Plant

टीकेएम ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं

16,000 करोड़ का निवेश

कर्नाटक में टोयोटा ने अपनी समूह कंपनियों को मिलाकर 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और इससे करीब 86,000 नौकरियां पैदा हुई हैं। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में संयंत्र के लिए 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी दी। ये कंपनी की ओर से बड़ा कदम है जहां इतनी बड़ी मात्रा में निवेश किया जाने वाला है।

End of Feed