टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की जोरदार डिमांड जारी, जानें अभी बुक करने पर कब मिलेगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 21, 2023, 12:48 PM IST

Toyota को भारत में नई Innova Hycross लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और ये ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर हो गई है। कंपनी अब इस हाइब्रिड एमपीवी के लिए 1 साल तक वेटिंग ग्राहकों को दे रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की हाई डिमांड
  • ग्राहकों को मिल रही 1 साल तक वेटिंग
  • लॉन्च के बाद से ग्राहकों के बीच पॉपुलर

Toyota Innova Hycross Waiting: टोयोटा ने जब से भारतीय मार्केट में इनोवा हाइक्रॉस लॉन्च की है, तब ये इसकी डिमांड में इजाफा होता जा रहा है। अब माहौल ये है कि अभी ये एमपीवी बुक करने पर आपको करीब 1 साल बाद इसकी डिलीवरी मिलेगी। वैसे तो नई इनोवा हाइक्रॉस के सभी वेरिएंट्स की जोरदार डिमांड जारी है, लेकिन सबसे पॉपुलर वीएक्स, वीएक्स ऑप्शनल, जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शनल हैं। कंपनी ने जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शनल की बुकिंग बंद कर दी थी जिसे अब तक दोबारा शुरू नहीं की है। इसके बाद वीएक्स और वीएक्स ऑप्शनल पर 9-12 महीने की वेटिंग मिल रही है।

Toyota Innova Hycross Waiting

एक एक नल पर 9-12 ही की टिं मि ही है

कीमत और वेटिंग दोनों बढ़ी

टोयोटा ने कुछ समय पहले नई इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 75 हजार रुपये तक बढ़ाई है, बावजूद इसके ग्राहकों की लाइन लगी हुई है। कंपनी ने इनोवा हाइक्रॉस का नया वीएक्स ऑप्शनल वेरिएंट भी मार्केट में उतारा है, इसकी जगह वीएक्स और जैडएक्स वेरिएंट के बीच की होगी। स्टाइल और डिजाइन के मामले में ये जोरदार गाड़ी है जिसके अगले हिस्से में चौड़ी ग्रिल और इसके दोनों ओर एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल दिए गए हैं। अगले-पिछले हिस्से में दमदार बंपर्स दिए गए हैं जो चौड़े इंटेक्स के साथ आए हैं।

End of Feed