भारत में बड़ी फैमिली कार यानी 7-सीटर SUV की मांग लगातार बढ़ रही है। फिलहाल इस सेगमेंट में महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं, लेकिन आने वाले 12–15 महीनों में होंडा, रेनॉ और निसान जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई 7-सीटर SUVs लॉन्च करने वाली हैं। होंडा, रेनॉ और निसान की आने वाली 7-सीटर SUVs भारतीय बाजार में ग्राहकों को नए और एडवांस विकल्प देंगी। इनकी एंट्री के बाद XUV700 और टाटा सफारी को पहले से ज्यादा कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं अपकमिंग गाड़ियों के बारे में...
7 seater suv/Photo-AI (Demo)
नई Honda 7-सीटर SUV
होंडा अपनी नई 7-सीटर SUV को PF2 प्लेटफॉर्म पर विकसित कर रही है, जो पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करेगा। यह मॉडल पूरी तरह नया होगा और इसे राजस्थान के तपुकारा प्लांट में बनाया जाएगा। इसमें सिटी और एलिवेट वाली 1.5L पेट्रोल इंजन और अटकिन्सन स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड यूनिट मिलने की संभावना है। यह SUV दमदार माइलेज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश होगी।
नई Renault 7-सीटर SUV
रेनॉ 2026 के अंत तक भारत में अपनी नई 7-सीटर SUV लॉन्च करेगी। इसे Duster SUV पर आधारित माना जा रहा है, जिसकी लॉन्चिंग अगले साल होने वाली है। इस SUV का कोडनेम फिलहाल ‘Boreal’ है। इसमें बड़ा केबिन, ज्यादा फीचर्स और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। यह रेनॉ की भारत में फ्लैगशिप SUV होगी।
नई Nissan 7-सीटर SUV
निसान इंडिया 2027 की शुरुआत में एक नई 7-सीटर SUV लॉन्च करेगी। यह कंपनी की मिड-साइज SUV के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसका अनावरण 7 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, डुअल-पेन सनरूफ, बड़े टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और डिजिटल डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के साथ टॉप वेरिएंट में 4x4 ड्राइव सिस्टम भी दिए जाने की संभावना है।
