Tata Safari And Harrier BNCAP Safety Rating: हाल में शुरू हुए भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनसीएपी में कारों का क्रैश टेस्ट शुरू हो गया है। इसमें अब गाड़ियों की सेफ्टी मिलना भी शुरू हो गई है और पहले राउंड में टाटा हैरियर और टाटा सफारी का क्रैश टेस्ट रिजल्ट सामने आया है। 15 दिसंबर से शुरू हुए बीएनसीएपी क्रैश टेस्ट में सफारी और हैरियर एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इन दोनों एसयूवी का पहले भी क्रैश टेस्ट हो चुका है और ग्लोबल एनकैप ने भी इन्हें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी थी जो सबसे अच्छी सुरक्षा रेटिंग होती है।
ग्लोबल एनकैप ने भी इन्हें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी थी जो सबसे अच्छी सुरक्षा रेटिंग होती है।
टेस्ट में क्या नंबर मिले
टाटा हैरियर और सफारी दोनों की बिल्ड क्वालिटी जोरदार है और इन गाड़ियों को 32 में से 30.08 अंक वयस्कों की सुरक्षा के लिए मिले हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से इन दोनों एसयूवी को 44.54 नंबर मिले हैं जिससे 5-स्टार रेटिंग में चार-चांद लग गए हैं। इसमें बैठी यात्रियों की डमी को क्रैश टेस्ट के दौरान काफी सुरक्षित पाया गया है, हालांकि बीएनसीएपी की सेफ्टी रेटिंग में कार को कुछ मायनों में थोड़ा कमजोर भी पाया गया है जिसके चलते इसके अंक कटे हैं।
कितनी बदली डिजाइन
नई टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट को नया लुक दिया गया है जो इन दोनों को देखते ही साफ हो जाता है। इन दोनों के साथ नई पेरामेट्रिक ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और कलेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई हैं। इन दोनों से ही इनका रोड प्रेजेंस पूरी तरह बदल गया है। इन दोनों के साथ कंपनी ने दोबारा डिजाइन किए हुए अलॉय व्हील्स लगाए हैं जिनसे ये और भी आकर्षक हो गई हैं। हालांकि रूपरेखा पर ध्यान दें तो ये पुराने मॉडल जैसी ही नजर आ रही है।
हर जगह एलईडी लाइट
2023 टाटा सफारी के अगले हिस्से में नई ग्रिल मिली है जो ब्रोन्ज फिनिश में आई है। इसके दोनों हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार दिया गया है जो वेलकम फंक्शन का काम करता है। अगले बंपर पर एलईडी हेडलैंप्स ने जगह बनाई है और एसयूवी का चेहरा दिखने में बहुत आकर्षक हो गया है। पिछले हिस्से में भी कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स देखने को मिले हैं जो सिक्वेंशियल फंक्शन वाले हैं। इसके अलावा रियर वाइपर के साथ वॉशर और पिछले टेलगेट को पूरी तरह घेरता एलईडी स्ट्राइप भी एसयूवी को दिया गया है।
फीचर्स और इंजन धांसू
नई सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ नया इंटरफेस, एंबिएंट लाइटिंग और दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों को फिर से पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड अगली सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरिफायर और एडीएएस हैं। एसयूवी को 2.0-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 168 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स मिला है।
