Tata Nexon Discount: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की SUV नैक्सॉन (Tata Nexon) को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कार को भारतीय मार्केट में 7 साल पूरे हो चुके हैं। हाल ही में टाटा ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि बिक्री के मामले में नैक्सॉन ने 7 लाख का आंकड़ा भी पार कर लिया है। नैक्सॉन की 7वीं और सालगिरह और 7 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा क्रॉस करने के मौके पर टाटा मोटर्स ने कार पर 1 लाख रुपये तक के बेनेफिट देने की घोषणा की है। देश भर में मौजूद विभिन्न डीलरशिप और टाटा के शोरूम, इस मौके पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रहे हैं।
Tata Nexon पर मिल रहा है 1 लाख रुपये का फायदा, जल्द लपक लें ऑफर
इस बात का रखें खास ध्यान
टाटा मोटर्स ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर होगा। कस्टमर्स केवल 30 जून तक ही टाटा नैक्सॉन पर 1 लाख रुपये तक का यह बेनेफिट प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो जल्द से जल्द यह ऑफर लपक लें। टाटा नैक्सॉन 4 वेरिएंट में आती है जिन्हें स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस नाम दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: मारुती सुजुकी स्विफ्ट के साथ-साथ ब्रेजा और फ्रॉन्क्स को भी मिलेगा CNG अपग्रेड, मिलेंगे ये खास फीचर्स
टाटा नैक्सॉन का इंजन
टाटा नैक्सॉन में 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 1.5 लीटर के डीजल इंजन का ऑप्शन भी देखने को मिलता है। कार का पेट्रोल वेरिएंट 118 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है जबकि डीजल इंजन 113 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। आपको बता दें कि टाटा नैक्सॉन पर नए कस्टमर्स को 1 लाख रुपए तक का बेनेफिट तो मिल ही रहा है, साथ ही वह कस्टमर्स जो कार बुक कर चुके हैं और डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें भी 1 लाख तक का बेनेफिट प्रदान किया जाएगा।
