ऑटो न्यूज़

रफ्तार के शौकीनों के लिए कावासाकी का नया तोहफा, आ गई नई वाली Ninja 300

जापानी बाइक निर्माता कंपनी कावासाकी की परफॉरमेंस बाइक्स को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी निन्जा 300 बाइक का नया 2024 वाला वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस बाइक को 3.43 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। आइये जानते हैं इस बाइक के खास फीचर्स के बारे में।

Image

रफ्तार के शौकीनों के लिए कावासाकी का नया तोहफा, आ गई नई वाली Ninja 300

Photo : Times Now Digital

2024 Kawasaki Ninja 300: जापानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी कावासाकी की परफॉरमेंस बाइक्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी निन्जा 300 (Kawasaki Ninja 300) के नए और अपग्रेडेड वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। अब यह बाइक नए कलर ऑप्शंस के साथ आपको देखने को मिलती है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 3.43 लाख रुपये रखी गई है। आइये जानते हैं इस बाइक में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिलते हैं।

कीमत 3.43 लाख रुपये
इंजन296cc का पैरेलल ट्विन
ताकत38.8 हॉर्सपावर
ABSड्यूल चैनल ABS
नए कलरमैटेलिक मूनडस्ट ग्रे और कैंडी लाइम ग्रीन

कावासाकी निन्जा 300 के नए रंग

कंपनी ने भारत में इस बाइक को दो नए कलर ऑप्शंस में पेश किया है, जिन्हें कैंडी लाइम ग्रीन और मैटेलिक मूनडस्ट ग्रे नाम दिया गया है। इसके साथ ही बाइक का लाइम ग्रीन कलर भी मार्केट में उपलब्ध है। नए कलर ऑप्शंस के साथ ही 2024 वाली नई कावासाकी निन्जा 300 में आपको नए ग्राफिक्स भी देखने को मिलते हैं।

कावासाकी निन्जा 300 का इंजन

दुनिया भर में भारत उन चंद मार्केटों में से एक है जहां कावासाकी की निन्जा 300 अभी भी बिक रही है। बाइक में 296cc का पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है और यह इंजन 38.8 हॉर्सपावर की ताकात और 26.1 nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को एक 6 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और साथ ही स्लिपर क्लच भी दिया गया है।

कावासाकी निन्जा 300 के अन्य फीचर्स

कावासाकी निन्जा 300 को ट्यूब्यूलर डायमंड चेसिस पर बनाया गया है और बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। बाइक में आगे की तरफ 37mm का टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है जबकी पीछे की तरफ बाइक में मोनोशॉक सस्पेंशन देखने को मिलता है। आगे की तरफ बाइक में 290mm की पेटल डिस्क है और पीछे की तरफ भी 220 mm की डिस्क प्रदान की गई है। बाइक में ड्यूल चैनल ABS भी देखने को मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article