ऑटो न्यूज़

इसुजू ने लॉन्च की अपनी नई SUV, जान लीजिये इसके दमदार फीचर्स

इसुजू की कारों को इनके जबरदस्त स्पेस और इनकी पावर के लिए जाना जाता है। हाल ही में इसुजू ने अपनी SUV MU-X को फेसलिफ्ट अपग्रेड दिया है। आइये जानते हैं कि इसुजू की इस नई कार में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा।

Image

इसुजू ने लॉन्च की अपनी नई SUV, जान लीजिये इसके दमदार फीचर्स

Photo : Times Now Digital

ISUZU MU-X Facelift: इसुजू ने हाल ही में थाईलैंड में अपनी नई SUV को लॉन्च कर दिया है। इसुजू ने अपनी MU-X SUV को फेसलिफ्ट अपग्रेड दिया है। यह नया मॉडल MU-X के ज्यादा स्पोर्टी वेरिएंट RS के डिजाईन एलिमेंट के साथ आता है और कार में अल्टीमेट ट्रिम के प्रीमियम फीचर्स भी हैं। आइये जानते हैं कि नई MU-X में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

इसुजू MU-X का डिजाईन

कार में पहले से ज्यादा बड़ा बम्पर देखने को मिलता है और साथ ही कार में पहले से ज्यादा बड़ी ग्रिल भी दी गई है। बम्पर के साथ-साथ उसमें मौजूद एयर-इनटेक भी पहले से बड़े कर दिए गए हैं। कार में पहले से ज्यादा स्लीक और शार्प LED हेडलैंप भी दिए गए हैं। MU-X की RS ट्रिम में पूरी तरह ब्लैक रंग वाली ग्रिल देखने को मिलती है।

इसुजू MU-X के फीचर्स

इसुजू MU-X के कैबिन में 7 इंच का नया और बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है और साथ ही कार में पहले से बड़ा 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। कार में सेफ्टी के लिए ADAS फीचर्स भी दिए गए हैं। कार के इंजन की बात करें तो इसमें 1.9 लीटर का इंजन है जो 148 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article