ऑटो न्यूज़

मारुती सुजुकी स्विफ्ट के साथ-साथ ब्रेजा और फ्रॉन्क्स को भी मिलेगा CNG अपग्रेड, मिलेंगे ये खास फीचर्स

मारुती सुजुकी देश की सब्सेबदी कार निर्माता कंपनी है। पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों से परेशान कस्टमर्स अब CNG ऑप्शंस तलाश रहे हैं, जिसकी वजह से CNG कारों की मांग में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी मांग को पूरा करने के लिए मारुती सुजुकी एक या दो नहीं बल्कि तीन नई CNG कारें लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

Image

मारुती सुजुकी स्विफ्ट के साथ-साथ ब्रेजा और फ्रॉन्क्स को भी मिलेगा CNG अपग्रेड

Photo : Times Now Digital

Maruti Suzuki CNG Cars: भारत में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं और इसीलिए लोग अब CNG कारों के ऑप्शंस की तलाश कर रहे हैं। CNG की तरफ ज्यादा लोगों के आकर्षित होने की वजह से CNG कारों की मांग में भी वृद्धि देखने को मिली है। इसी मांग को पूरा करने के लिए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी अब एक नहीं बल्कि तीन नई CNG कारें लेकर आ रही है। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। मारुती सुजुकी नई स्विफ्ट 2024 का CNG वेरिएंट तो लेकर आएगी ही साथ ही अपनी SUVs ब्रेजा और फ्रॉन्क्स का CNG वेरिएंट भी पेश करेगी।

ब्रेजा और फ्रॉन्क्स CNG

हाल ही में कंपनी द्वारा जारी किये गए टीजर वीडियो में ब्रेजा और फ्रॉन्क्स को रेगिस्तान में दौड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में दोनों ही कारों की पीछे वाली विंडशील्ड पर CNG स्टीकर्स देखे जा सकते हैं। जिससे यह कन्फर्म हो जाता है कि कंपनी ब्रेजा और फ्रॉन्क्स का CNG वेरिएंट भी भारतीय मार्केट में पेश करेगी। साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी पता चला है कि कंपनी इन दोनों ही कारों के ऑटोमैटिक CNG वेरिएंट भी पेश करेगी और साथ ही कार में ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है।

ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी और स्विफ्ट CNG

जैसा कि हम जानते हैं कि कार के बूटस्पेस में CNG टैंक जगह घेर लेता है और इससे बूट का स्पेस खत्म हो जाता है। इसी समस्या से निपटने के लिए टाटा ने iCNG टेक्नोलॉजी पेश की थी। इस टेक्नोलॉजी में एक नहीं बल्कि 30 लीटर के 2 टैंक का इस्तेमाल किया जाता है और अब मारुती सुजुकी भी इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी ब्रेजा और फ्रॉन्क्स के साथ ही नई वाली स्विफ्ट का CNG वेरिएंट भी पेश कर सकती है। इस कार में 1.2 लीटर का Z12E इंजन देखने को मिल सकता है जो 32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज प्रदान कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article