टाटा मोटर्स ने अपने सबसे लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल नेक्सॉन का नया इलेक्ट्रिक अवतार Nexon.ev लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुरक्षा तकनीक ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और कई नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
Tata Nexon EV/Photo- Timesnowhindi
टाटा नेक्सॉन ईवी एडीएएस के साथ लॉन्च
टाटा मोटर्स ने Nexon.ev 45 को अपडेट कर इसमें ADAS, रियर विंडो सनशेड और एंबियंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं जोड़ी हैं। यह अपडेटेड मॉडल अब तीन नए वेरिएंट्स Empowered Plus A 45, Empowered Plus A 45 Dark और Empowered Plus A 45 Red Dark में उपलब्ध होगा।
नेक्सॉन ईवी 45 की खासियतें
- इसमें 45 kWh का बैटरी पैक मिलता है।
- यह 142.14 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 8.9 सेकंड में पकड़ लेता है।
- एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 489 किमी तक की रेंज देता है।
- सुरक्षा के मामले में इसे 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है।
टाटा नेक्सॉन ईवी के इस नए अपडेट के साथ भारतीय ग्राहकों को न केवल दमदार परफॉर्मेंस मिलेगी बल्कि आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स का अनुभव भी मिलेगा।
