नई Tata Nexon CNG भारत में लॉन्च, कीमत जान बेच देंगे अपनी पुरानी कार

New Tata Nexon CNG Launched: टाटा मोटर्स ने इस सीएनजी एसयूवी को 8 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए इसकी कीमत 14.59 लाख रुपये तक जाती है। इसके लॉन्च होने के साथ अब नैक्सॉन एसयूवी पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी पावरट्रेन में उपलब्ध है।

KEY HIGHLIGHTS
  • New Tata Nexon CNG देश में लॉन्च
  • 8.99 लाख रुपये रखी शुरुआती कीमत
  • 8 वेरिएंट्स में लॉन्च हुई Nexon CNG

New Tata Nexon CNG Launched: टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में नई नैक्सॉन सीएनजी लॉन्च कर दी है जिसका इंतजार लंबे समय से ग्राहक कर रहे थे। कंपनी ने इस सीएनजी एसयूवी को 8 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए इसकी कीमत 14.59 लाख रुपये तक जाती है। इसके लॉन्च होने के साथ अब नैक्सॉन एसयूवी पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी पावरट्रेन में उपलब्ध है। नई नैक्सॉन सीएनजी स्मार्ट (O), स्मार्ट प्लस, स्मार्ट प्लस एस, प्योर, प्योर प्लस एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव प्लस और फियरलेस प्लस एस वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है।

New Tata Nexon CNG Launched

New Tata Nexon CNG की रुआती एक्शोरू कीमत 8.99 लाख रुपय

पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

नई नैक्सॉन सीएनजी एसयूवी के साथ कंपनी ने पैसा वसूल फीचर्स की भरमार दी है। इसके साथ सेगमेंट में पहली बार दी गई पैनोरमिक सनरूफ मिली है। इसके अलावा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, 8 स्पीकर्स, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और सिक्वेंशियल एलईडी डीआरएल के साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

End of Feed