2024 Tata Punch Launched In India: टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में 2024 पंच एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी मुंबई में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है। कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को नए फीचर्स और बदले हुए वेरिएंट्स की नई रेंज में पेश किया है। टाटा पंच भारतीय ग्राहकों के बीच बहुत पसंद की जा रही है और इसे पहले से ज्यादा पैसा वसूल बनाकर कंपनी ने मुकाबले में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। फीचर्स से शुरुआत करें तो 2024 टाटा पंच के साथ अब यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट सेंटर कंसोल पर दिया गया है।
नए फीचर्स दिल खुश कर देंगे
2024 टाटा पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ कंपनी ने जो सबसे बड़ा आकर्षण दिया है वो 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। ये वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आया है। इसके अलावा एसयूवी को वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स और अगले यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है। वेरिएंट्स की बात करें तो नई पंच को अब 1 विकल्पों - प्योर, प्योर ओ, एडवेंचर, एडवेंचर रिदम, एडवेंचर एस, एडवेंचर प्लस एस, अकंपलिश्ड प्लस, अकंपलिश्ड प्लस एस, क्रिएटिव प्लस और क्रिएटिव प्लस एस में पेश किया गया है।
कितना दमदार है इंजन
तकनीकी बदलाव की बात करें तो यहां कोई अपग्रेड टाटा मोटर्स ने नहीं किया है। इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला ही 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये फुर्तीला इंजन 87 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉ र्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 5—स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये इंजन सीएनजी में भी उपलब्ध कराया गया है और इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को बहुत ज्यादा किफायती बनाता है।
2024 पंच में लौटे ये फीचर्स
पहले बताए गए फीचर्स के अलावा नई टाटा पंच के इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं किया है और ये मौजूदा मॉडल वाले डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 16-इंच अलॉय व्हील्स, इंजन स्टॉर्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर और सनरूफ जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस एसयूवी को भले ही काफी पैसा वसूल बना दिया है, लेकिन मुकाबले में ह्यून्दे एक्सटर और सिट्रॉएन सी3 के अलावा और भी कई कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाली हैं।
