ऑटो न्यूज़

TATA ने लॉन्च की नई Nexon EV 45, फुल चार्ज करने पर अब इतना चलेगी SUV

New Tata Nexon EV 45 Launched: टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन ईवी 45 भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ नया 45 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो पहले से ज्यादा उन्नत और लंबी रेंज वाला बताया गया है।

Image

अगर आप डार्क एडिशन चुनते हैं तो अलग से आपको 20,000 रुपये चुकाने होंगे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई टाटा नैक्सॉन ईवी 45 भारत में लॉन्च
  • 13.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • पहले से ज्यादा दमदार बैटरी पैक मिला

New Tata Nexon EV 45 Launched: टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन ईवी का नया 45 kWh बैटरी पैक वाला नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 16.99 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा अगर आप डार्क एडिशन चुनते हैं तो अलग से आपको 20,000 रुपये चुकाने होंगे। नए 45 kWh बैटरी पैक के साथ प्रिस्मैटिक सेल्स दिए गए हैं जो इसके चार्जिंग टाइम, ड्राइविंग रेंज और हाई वोल्टेज सेफ्टी को पहले से बेहतर बनाते हैं। टाटा मोटर्स ने यही बैटरी पैक नई कर्व इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी के साथ भी दिया है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नैक्सॉन ईवी को मिले नए 45 kWh बैटरी पैक की बात करें तो ये नई तकनीक के साथ आई है। इसके साथ श्रेणी की सबसे अच्छी 186 वाट/लिट और 15 प्रतिशत ज्यादा एनर्जी डेंसिटी मिलती है। कहा गया है कि प्रिस्मैटिक सेल फॉर्मेट पहले से ज्यादा भरोसेमंद और उन्नत होने के साथ ज्यादा क्षमता वाली ये बैटरी फुल चार्ज होने में 29 प्रतिशत तक कम समय लेती है। नई बैटरी की रेंज 489 किमी तक होने का दावा किया गया है, हालांकि असल में ये रेंज 350 से 370 किमी तक होती है।

तेजी से चार्ज होगी एसयूवी

नई नैक्सॉन ईवी की चार्जिंग भी पहले से काफी तेज हो गई है जिसे सिर्फ 40 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। ये चार्जिंग 60 किलोवाट या उससे ज्यादा पावरफुल चार्जर यानी सिर्फ फास्ट चार्जर से संभव है। सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर ही नई नैक्सॉन ईवी 45 को 130 किमी तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने इस एसयूवी के नए वेरिएंट के बाफी फीचर्स समान ही रखे हैं। इसके साथ ही कंपनी ने नैक्सॉन ईवी का नया रेड डार्क एडिशन भी भारत में लॉन्च किया है जो करीब 20,000 रुपये महंगा है। नैक्सॉन ईवी 45 को चार वेरिएंट्स - क्रिएटिव, फियरलेस, एंपावर्ड और एंपावर्ड प्लस में लॉन्च किया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article