ऑटो न्यूज़

Made In India कारें लॉन्च करेगी Kia, जल्द आएगी नई Micro Electric SUV

Made In India Kia Cars: Kia बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने वाली है। कंपनी जल्द ही देश में छोटे साइज की इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने वाली है जो मेड-इन-इंडिया होने के चलते आकर्षक कीमत पर बेची जाएगी। इसका मुकाबला टाटा पंच ईवी से होगा।

Image

Kia Micro Electric SUV के 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने का अनुमान है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मेड-इन-इंडिया कारें ला रही Kia India
  • सबसे पहले आएगी New Micro SUV
  • Tata Punch EV से करेगी मुकाबला

Made In India Kia Cars: ह्यून्दे भारतीय मार्केट के लिए घरेलू उत्पादन वाले यानी मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक वाहन बेचने की तैयारी कर रही है। फिलहाल ह्यून्दे क्रेटा एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है जिसके 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने का अनुमान है। इसी तरह ह्यून्दे की सिस्टर कंपनी किआ भी भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन बेचना संभवतः 2025 से ही शुरू करने वाली है, इस फैसले से इन दोनों कंपनियों की कारें लोकल प्रोडक्शन के बाद सस्ती मिलने वाली हैं। हाल में किआ इंडिया ने अगले 2 साल का प्लान साझा किया है जिसमें कंपनी बिक्री को दुगना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

आने वाले हैं कई नए वाहन

कंपनी भारतीय मार्केट के लिए नई नए मॉडल्स पर काम कर रही है। अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए किआ इंडिया कई एसयूवी और एमपीवी लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि भारत में बनी पहली किआ इलेक्ट्रिक कार 2025 तक देश में लॉन्च की जाएगी। लोकल प्रोडक्शन वाली पहली किआ कार एक बिल्कुल नया रीक्रिएशन व्हीकल होगा या फिर आरवी बॉडी टाइप का होगा।

माइक्रो ईवी ला रही किआ!

हालिया मीडिया रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि जल्द ही भारत में एक छोटे साइज की इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसका कोडनेम एवाय है जिसे फ्लेग्जिबल प्लेटफॉर्म पर बनाया जाने वाला है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की जगह क्रेटा और सॉनेट एसयूवी के बीच की होगी। कंपनी की मानें तो किआ का अनंतपुर प्लांट आाधुनिक तकनीक से लैस है और इलेक्ट्रिक वाहन प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article