Mahindra Scorpio: पिछले कुछ समय से भारत में SUVs की पॉपुलैरिटी काफी तेजी से बढ़ी है। मार्च 2024 में पहली बार अन्य सेग्मेंट्स के मुकाबले SUV सेगमेंट की कारों की बिक्री ज्यादा हुई है। टाटा नेक्सॉन और मारुती सुजुकी ब्रेजा, भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUVs हैं और बिक्री के मामले में भी यह कारें काफी आगे हैं। हाल ही में इन कारों को एक 7 सीटर कार ने पछाड़ दिया है। 7 सीटर SUV सेगमेंट में महिंद्रा XUV 700 और टाटा सफारी का बोलबाला है। लेकिन टाटा नेक्सॉन और ब्रेजा को सफारी या फिर XUV 700 ने नहीं पछाड़ा है। भारत की सबसे बिकाऊ नेक्सॉन और ब्रेजा को पछाड़ने वाली 7 सीटर SUV महिंद्रा स्कॉर्पियो है।
टाटा नेक्सॉन और मारुती सुजुकी ब्रेजा को महिंद्रा स्कॉर्पियो ने पछाड़ा
मार्च में जमकर बिकीं SUVsमार्च 2024 में टाटा पंच और ह्यून्दे क्रेटा बिक्री के मामले में सबसे आगे रहीं। मार्च में जहां कुल 17,547 टाटा पंच कारें बिकीं, वहीं ह्यून्दे क्रेटा की 16,458 यूनिट्स बिकी हैं। दूसरी तरफ मारुती सुजुकी ब्रेजा की 14,614 यूनिट्स और टाटा नेक्सॉन की 14,058 यूनिट्स बिकी हैं। भारत की सबसे बिकाऊ 5 सीटर SUVs को महिंद्रा स्कॉर्पियो ने पछाड़ दिया है और मार्च 2024 के दौरान स्कॉर्पियो की कुल 15,151 यूनिट्स बिकी हैं। इन 15,151 कारों में ही स्कॉर्पियो का क्लासिक और N वेरिएंट भी शामिल है।
