Tata Motors का बड़ा ऐलान, विश्व चैंपियन महिला क्रिकेट टीम की सभी प्लेयर्स को गिफ्ट में मिलेगी यह कार

कंपनी ने कहा, "यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि चैंपियंस की यात्रा का साथी है।" टाटा सिएरा की पहली डिलीवरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हर सदस्य के लिए होगी। टीम मेंबर्स को Tata Sierra का टॉप-एंड मॉडल दिया जाएगा।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को सम्मानित करने के लिए एक शानदार कदम उठाया है। कंपनी ने विश्व चैंपियन टीम को पहली टाटा सिएरा (Tata Sierra) देने का ऐलान किया है, हालांकि यह ऐलान Tata Sierra की लॉन्चिंग से पहले ही किया गया है। Tata Sierra की भारत में लॉन्चिंग 25 नवंबर को होने जा रही है।

World Cup Winning Women Cricket Team with Tata Sierra

World Cup Winning Women Cricket Team with Tata Sierra/photo-tata

टाटा मोटर्स ने प्रेस रिलीज में कहा है कि "लेजेंड मीट्स लेजेंड्स"। यह कारें टीम की उन खिलाड़ियों को समर्पित हैं, जिन्होंने विश्व कप में असाधारण प्रदर्शन कर इतिहास रचा। कंपनी ने कहा, "यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि चैंपियंस की यात्रा का साथी है।" टाटा सिएरा की पहली डिलीवरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हर सदस्य के लिए होगी। टीम मेंबर्स को Tata Sierra का टॉप-एंड मॉडल दिया जाएगा।

End of Feed