नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक को मिलेगा बड़े साइज का टचस्क्रीन सिस्टम, टेस्टिंग करती दिखी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 22, 2023, 06:20 PM IST

Tata Motors बहुत जल्द नई Punch EV लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान फिर देखा गया है। लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक कार के कई फीचर्स की जानकारी मिली है, इसे 10.25 इंच का टचस्क्रीन मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच ईवी टेस्टिंग करती दिखी
  • देश में बहुत जल्द लॉन्च होगी कार
  • 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा

Tata Punch Electric Touchscreen: टाटा मोटर्स द्वारा लॉन्च की गई पंच मिनी एसयूवी भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। इसके अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें भी जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं जिनमें नैक्सॉन ईवी और टिआगो ईवी सबसे ज्यादा बिक रही हैं। अब टाटा मोटर्स पंच का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की तैयारियां लगभग पूरी कर चुकी है। टाटा पंच ईवी हाल में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें कार के इंटीरियर की जानकारी सामने आ गई है। नई पंच ईवी को 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, वहीं इसके कई फीचर्स का पता भी लग चुका है।

Tata Punch Electric To Get Big Touchscreen

ाटा ंच वी ाल ें ेस्टिंग ौरान जर िसमें ार ंटीरियर ानकारी ामने

कितना खास होगा केबिन

हाल में इंटरनेट पर सामने आए स्पाय फोटोज में पंच ईवी के केबिन को 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील को पहली बार टाटा कर्व एसयूवी कॉन्सेप्ट में दिखाया गया था और संभवतः ये कंपनी की आने वाली सभी नई कारों में मिलने वाला है। पंच के अलावा कंपनी नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ भी यही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाने वाला है। इसके अलावा कई सारे फीचर्स मौजूदा पंच से लेकर नई पंच ईवी में दिए जाने वाले हैं।

End of Feed