Tata Curvv के दोनों अवतारों की टेस्टिंग साथ में जारी, जल्द लॉन्च होंगी दोनों SUV

Tata Curvv EV And ICE Teased: टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारत में बिल्कुल नई कर्व आईसीई और कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल में इन दोनों कारों की टेस्टिंग के समय का टीजर जारी किया है। ये दोरों दिखने में आकर्षक और प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार नजर आ रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व SUV का नया टीजर जारी
  • इलेक्ट्रिक और ईंधन वाली कारें दिखीं
  • दोनों की साथ में हो रही है टेस्टिंग

Tata Curvv EV And ICE Teased: टाटा मोटर्स जल्द भारत में नई एसयूवी कर्व लॉन्च करने वाली है जिसका पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन उपलब्ध मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी ने हाल में कर्व के आईसीई और इलेक्ट्रिक वर्जन की साथ में टेस्टिंग का टीजर जारी किया है। टीजर को देख ये अनुमान लगाया जा सकता है कि कर्व आईसीई के साथ कर्व इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया जाने वाला है। टाटा कर्व ईवी का स्टाइल और डिजाइन शोकेस की हुई गाड़ी जैसा ही है, हालांकि इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए ब्लू हाइलाइट्स मिल सकते हैं। नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर कर्व ईसी भी दो वेरिएंट - एमआर और एलआर में पेश की जा सकती है जिनका मतलब मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज है।

Tata Curvv EV And ICE Teased

नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है। मीडियम रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में करीब 460 किमी तक रेंज देता है, वहीं लॉन्ग रेंज को फुल चार्ज करने पर 500 से 550 किमी तक चलाया जा सकता है। बता दें कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दांव पहले ही लगा चुकी है और फिलहाल देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली कंपनी भी टाटा ही है। सही समय पर सही गाड़ी लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कंपनी ने दबदबा बना लिया है।

End of Feed