TVS Apache RTR 160 2V Racing Edition: TVS जानी-मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। देश में कंपनी की बाइक्स और स्कूटर्स को काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में TVS ने रफ्तार के शौकीनों को नया तोहफा दिया है। आज कंपनी ने अपनी बाइक अपाचे RTR 160 2V (Apache RTR 160 2V) का रेसिंग एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक 1.28 लाख रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च की गई है। आइये जानते हैं इस बाइक में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
डिजाईन और फीचर्स
बाइक बेहद खूबसूरत मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है और बाइक पर कार्बन फाइबर वाले ग्राफिक्स भी देखने को मिलते हैं। बाइक के पहिये में लाल रंग की आउटलाइनिंग देखने को मिलती है जो इसके मैट ब्लैक रंग के साथ बेहद सुंदर लगती है। बाइक के टैंक पर रेसिंग एडिशन की बैजिंग भी है और बाइक में स्पोर्ट, अर्बन और रेन नामक तीन राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं। इसके साथ ही बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है और इसमें TVS स्मार्ट X कनेक्ट फीचर भी मिलता है।
रेसिंग एडिशन की ताकत
बाइक में 160cc का वहीं इंजन दिया गया है जो स्टैण्डर्ड अपाचे बाइक में ऑफर किया जाता है। यह इंजन 15.82 हॉर्सपावर की ताकत और 13.85nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक का वजन 137 किलोग्राम है और इस बाइक की टॉप स्पीड 107 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है और बाइक में एक बार 12 लीटर पेट्रोल भरा जा सकता है।
