ऑटो न्यूज़

Tata का किंग ऑफ एसयूवी फेस्टिवल शुरू, गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Tata King Of SUV Festival: टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में 20 लाख एसयूवी बेचने का आंकड़ा छू लिया है। इसी खुशी में कंपनी ने किंग ऑफ एसयूवी फेस्टिवल शुरू किया है जिसमें ईंधन से चलने वाली और इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Image

ईंधन से चलने वाली और इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 1.40 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा किंग ऑफ एसयूवी फेस्टिवल शुरू
  • 20 लाख एसयूवी बेचने का मनाया जश्न
  • इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा डिस्काउंट

Tata King Of SUV Festival: टाटा मोटर्स ने 1991 में पहली बार अपनी पहली एसयूवी टाटा सिएरा एसयूवी लॉन्च की थी। तब से लेकर अब तक कंपनी भारतीय मार्केट में 20 लाख एसयूवी पार करने का कीर्तिमान प्राप्त कर चुकी है। कंपनी मील के इस पत्थर को कायम करने का जश्न मना रही है टाटा ने किंग ऑफ एसयूवी फेस्टिवल शुरू किया है। इस फेस्टिवल में ईंधन से चलने वाली और इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 1.40 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। फेस्टिवल के तहत टाटा हैरियर और टाटा सफारी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत को घटाकर क्रमशः 14.99 लाख और 15.49 लाख रुपये कर दिया गया है। यहां चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1.40 लाख रुपये तक छूट मिली रही है।

इलेक्ट्रिक कारों पर भी ऑफर्स

किंग ऑफ एसयूवी फेस्टिवल में टाटा ने अन्य एसयूवी और इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी भारी डिस्काउंट दिया है। इसमें टाटा नैक्सॉन ईवी पर 1.30 लाख रुपये तक फायदा उठाया जा सकता है, वहीं पंच ईवी खरीदने पर ग्राहकों 30,000 रुपये तक बचा सकते हैं। बता दें कि इसी महीने किंग ऑफ एसयूवी फेस्टिवल चलेगा, यानी 31 जुलाई 2024 से पहले टाटा एसयूवी की बुकिंग करने वालों को ही इस ऑफर का फायदा मिलेगा।

जल्द आ रही नई कर्व ईवी

टाटा मोटर्स बहुत जल्द मार्केट में अपनी बिल्कुल नई एसयूवी कर्व लॉन्च करने वाली है जिसका पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन उपलब्ध होगा। कंपनी ने हाल में इलेक्ट्रिक कर्व का टीजर भी जारी कर दिया है जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इसे कर्व आईसीई के साथ ही मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है। टाटा कर्व ईवी का स्टाइल और डिजाइन शोकेस की हुई गाड़ी जैसा ही है, हालांकि इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए ब्लू हाइलाइट्स मिल सकते हैं। नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर कर्व ईसी भी दो वेरिएंट - एमआर और एलआर में पेश की जा सकती है जिनका मतलब मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक मिल सकता है। मीडियम रेंज मॉडल सिंगल चार्ज में करीब 460 किमी तक रेंज देता है, वहीं लॉन्ग रेंज को फुल चार्ज करने पर 500 से 550 किमी तक चलाया जा सकता है। बता दें कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दांव पहले ही लगा चुकी है और फिलहाल देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली कंपनी भी टाटा ही है। सही समय पर सही गाड़ी लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कंपनी ने दबदबा बना लिया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article