Tata Tiago और Tigor के CNG वेरिएंट को मिला ऑटो गियरबॉक्स, भारत में शुरू हुई बुकिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 25, 2024, 02:25 PM IST

Tata Tiago And Tigor iCNG AMT: Tata Motors अपनी दो किफायती कारों Tiago CNG और Tigor CNG को Automatic Gearbox में बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इन कारों के लिए 21,000 रुपये टोकन के साथ बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टियागो और टिगोर सीएनजी एएमटी
  • 21,000 रुपये के साथ भारत में बुकिंग शुरू
  • जल्द मार्केट में शुरू होगी दोनों की बिक्री

Tata Tiago And Tigor CNG AMT: टाटा मोटर्स ने कुछ महीने पहले में अपनी दो पॉपुलर कारों टियागो हैचबैक और टिगोर सेडान को दो सिलेंडर वाले सीएनजी सेटअप के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इन दोनों किफायती कारों के सीएनजी मॉडल्स को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी उपलब्ध कराया है। कंपनी ने 21,000 रुपये के साथ इन दोनों मॉडल्स की बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है। टाटा टियागो आईसीएनजी को एक्सटीए, एक्सजेडए प्लस और एक्सजेडए एनआरजी में पेश किया गया है, वहीं टिगोर आईसीएनजी एक्सजेडए और एक्सजेडए प्लस में उपलब्ध है।

Tata Tiago And Tigor iCNG AMT

कंपनी ने 21,000 रुपये के साथ इन दोनों मॉडल्स की बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है

टिआगो और टिगोर में क्या नया?

इन दोनों कारों के साथ नया सिर्फ ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेटअप है जिसे अल्ट्रोज के साथ पहली बार पेश किया गया था। इन दोनों कारों को 60 लीटर सीएनजी क्षमता दी गई है जो 30-30 लीटर के दो सिलेंडरों में बराबर बांटी गई है। बता दें कि पहले इन दोनों कारों में क्रमशः 80 लीटर और 205 लीटर बूट स्पेस मिलता था जो ट्विन सिलेंडर पेश होने के बाद बढ़ गया है, हालांकि कंपनी ने अब तक ये नहीं बताया कि बूट स्पेस में कितनी बढ़ोतरी हुई है। जहां अल्ट्रोज और पंच अल्फा प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, वहीं टिआगो और टिगोर पुराने एक्सओ प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई हैं।

End of Feed