टाटा ने बताया कब लॉन्च होगी बिल्कुल नई Curvv SUV, आप भी जानकर जुटा लें रकम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 12, 2024, 01:49 PM IST

Tata Motors ने भारत मोबिलिटी एक्सपो में बिल्कुल नई Curvv SUV के लॉन्च की आधिकारिक जानकारी दे दी है। कंपनी ने कहा है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2024 के बीच इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व के लॉन्च की जानकारी
  • जुलाई से सितंबर 2024 के बीच
  • क्रेटा और ब्रेजा से पंगा लेगी कार

New Tata Curvv Launch Timeline: टाटा मोटर्स बहुत जल्द नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च करने वाली है, अब इसकी आधिकारिक जानकारी भी सामने आ गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि जुलाई से सितंबर 2024 के बीच नई कर्व भारत में बिकने लगेगी। हाल में शोकेस हुई नई टाटा कर्व प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार नजर आ रही है। इसकी डिजाइन लैंग्वेज हालिया लॉन्च हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट से मिलती है। भारत में लॉन्च होते ही इस नई गाड़ी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से शुरू हो जाएगा। ह्यून्दे इंडिया ने कुछ दिन पहले ही पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का फेसलिफ्ट वेरिएंट देश में लॉन्च किया है। अब टाटा मोटर्स मुकाबले और कर्व के साथ और गर्माने वाली है।

Tata Curvv SUV Launch Timeline Out

टा मोटर्स मुकाबले और कर्व के साथ और गर्माने वाली है

कितनी खास है नई कर्व

टाटा मोटर्स ने 2024 कर्व एसयूवी को बिल्कुल नया स्टाइल और डिजाइन दिया है। एसयूवी के साथ नए एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप मिले हैं। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिला है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह इसे प्रीमियम सेगमेंट का बनाते हैं। दिखने में कर्व कूपे स्टाइल की जोरदार एसयूवी है जो 18—इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स से लैस है। इसके अलावा नई कर्व का ग्राउंड क्लीसरेंस भी जोरदार है।

End of Feed