Tata Nexon SUV पर मिल रहा जोरदार डिस्काउंट, मोटी रकम बचा सकते हैं ग्राहक

Tata Nexon Bumper Discount: टाटा मोटर्स ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर नैक्सॉन एसयूवी पर लिमिटेड टाइम ऑफर दिया है। कंपनी ने नैक्सॉन के टॉप मॉडल पर ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक सेविंग का मौका दिया है। बता दें कि कंपनी 7 अगस्त को नई नैक्सॉन आईसीएनजी भारत में लॉन्च करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन पर बंपर डिस्काउंट
  • टॉप मॉडल पर 1 लाख तक छूट
  • टाटा का लिमिटेड टाइम ऑफर

Tata Nexon Bumper Discount: टाटा मोटर्स ने हाल में अपनी पॉपुलर एसयूवी नैक्सॉन की 20 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार किया है। अब कंपनी ने अपनी सभी एसयूवी पर जोरदार डिस्काउंट उपलब्ध कराए हैं, इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर नैक्सॉन एसयूवी है। ये कार स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फीयरलेस में पेश की गई है जिसके टॉप मॉडल फीयरलेस पर ग्राहकों को लिमिटेड टाइम ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनी ने इस वेरिएंट की कीमत में 60,000 रुपये तक कटौती की है, वहीं फीयरलेस मैनुअल पर ग्राहक 1 लाख रुपये तक सेविंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी नजदीकी टाटा ऑथराइज्ड डीलरशिप पर संपर्क करना होगा।

Tata Nexon Discount On Top Model

ीयरलेस मैुअल पर ग्राह 1 ला पये तक सेिंग कत है

जल्द आ रही नैक्सॉन सीएनजी

टाटा मोटर्स लगातार भारतीय मार्केट में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है और इन्हीं नई कारों के साथ त्योहारों के सीजन में धूम मचाएगी। 7 अगस्त को टाटा कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च होने वाली है, वहीं सितंबर में नैक्सॉन का सीएनजी वेरिएंट भारत में लॉन्च किया जाएगा। नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर सीएनजी वेरिएंट आधारित है। ये एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें सीएनजी फिटमेंट के लिए इंजन में जरूरी बदलाव किए गए हैं। लॉन्च होने के बाद नैक्सॉन भारत की पहली एसयूवी बन जाएगी जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, ईवी, मैनुअल, एएमटी और डीसीटी वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

End of Feed