TATA की कारें खरीदना हुआ महंगा, जानें किस कार की कीमत कितनी बढ़ी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 7, 2022, 10:20 AM IST

Tata Motors ने 7 नवंबर 2022 से अपनी सभी कारों की कीमत में 0.9 फीसदी इजाफा कर दिया है और बढ़ी हुई कीमत खरीदे गए वेरिएंट पर निर्भर करती है. कंपनी ने लागत मूल्य में बढ़ोतरी का हवाला देकर कारों के दाम बढ़ाए हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कारों की कीमत में इजाफा
  • 0.9 प्रतिशत तक महंगी हुईं कारें
  • 7 नवंबर से लागू की नई कीमत

Tata Motors Price Hike: भारतीय ऑटो मार्केट की धुरंधर खिलाड़ी और भारतीय ग्राहकों की चहेती कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी सभी कारों की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. टाटा ने टिआगो से लेकर हैरियर और नैक्सॉन से लेकर सफारी तक सबके दाम में 0.9 फीसदी औसत इजाफा किया है. 7 नवंबर से कंपनी ने नई कीमतें लागू कर दी हैं. बता दें कि लागत मूल्य में बढ़ोतरी का हवाला देकर लगभग सभी वाहन निर्माता कंपनियां आए-दिन अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा रही हैं और नए साल और नए वित्त वर्ष की शुरुआत में तो ये एक ट्रेंड सा बन गया है.

Tata Motors Price Hike Tiago EV

टाट िआग लेक रिय नै्सॉ ले फार बक दा मे 0.9 सद इज किय

कितनी महंगी हुई टाटा टिआगो

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती टिआगो हैचबैक को करीब 6,400 रुपये से 8,800 रुपये तक महंगा कर दिया है जो वेरिएंट पर निर्भर करता है. टाटा टिआगो के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत 6.42 लाख से 8.88 लाख रुपये के बीच है. कंपनी ने हाल में टिआगो ईवी भी मार्केट में उतारी है जिसकी कीमत में 0.9 प्रतिशत के हिसाब से करीब 8,800 रुपये से 12,500 रुपये तक इजाफा दर्ज किया गया है.

End of Feed