Tata Altroz CNG AMT: आ गई देश की सबसे हाई-टेक CNG Car! 8.70 लाख रुपये शुरुआती कीमत

टाटा मोटर्स ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए Altroz CNG AMT को लॉन्च कर दिया है।

Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz का नया iCNG AMT वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.70 लाख रुपये रखी है। खास बात यह है कि Altroz अब देश की पहली ऐसी प्रीमियम हैचबैक बन गई है, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

tata altroz cng amt

tata altroz cng amt (Photo: tata)

कितनी है कीमत

tata altroz cng amt (Photo: Tata)

नई Tata Altroz iCNG AMT को Pure, Pure S, Creative, Creative S और Accomplished S जैसे वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी कीमतें 8.69 लाख रुपये से शुरू होकर 10.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। कंपनी का कहना है कि यह नया वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग का आराम चाहते हैं।

Altroz iCNG AMT वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
Pure8.70 लाख रुपये
Pure S9 लाख रुपये
Creative9.57 लाख रुपये
Creative S9.82 लाख रुपये
Accomplished S10.77 लाख रुपये

End of Feed