Petrol-Diesel की हुई छुट्टी! सुजुकी ने पेश की हाइड्रोजन से चलने वाली नई Swift

ऑटोमोबाइल जगत में सस्टेनेबल फ्यूल की रेस तेज हो गई है और अब दिग्गज कंपनी सुजुकी ने भी इसमें अपना बड़ा कदम बढ़ा दिया है। 2026 वियना मोटर सिम्पोजियम में सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक 'Swift' का हाइड्रोजन प्रोटोटाइप शोकेस किया है।

पॉपुलर हैचबैक Suzuki Swift अब एक नई और भविष्य की तकनीक के साथ सामने आई है। कंपनी ने 2026 Vienna Motor Symposium में Hydrogen इंजन वाली Swift को शोकेस किया है। यह कार इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें पारंपरिक पेट्रोल इंजन की तरह ही इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी ने इस तकनीक को AVL के साथ मिलकर विकसित किया है।

suzuki swift hydrogen

suzuki swift hydrogen (Photo: X handle)

सामान्य हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से अलग

यह Hydrogen Swift सामान्य हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से अलग है। आमतौर पर हाइड्रोजन कारों में फ्यूल सेल सिस्टम के जरिए बिजली तैयार की जाती है और फिर इलेक्ट्रिक मोटर वाहन को चलाती है। लेकिन Suzuki की इस नई Swift में हाइड्रोजन को सीधे इंजन में जलाया जाता है। इसका फायदा यह है कि वाहन से कार्बन उत्सर्जन काफी कम हो सकता है और यह पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है।

End of Feed