भारत की बड़ी हेलमेट निर्माता कंपनियों में एक स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड ने 60 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और नए प्रोडक्ट के निर्माण और विकास से जुड़ीं आगामी पहल और योजनाओं की भी घोषणा की है। कंपनी की ये पहल दुनिया भर में सड़क सुरक्षा की पुरजोर वकालत करने के साथ ही लोगों को हाई क्वॉलिटी हेलमेट और राइडिंग गियर देने में स्टीलबर्ड की ग्लोबल लीडर की भूमिका को मजबूत करती है।
स्टीलबर्ड ब्रैंड के 70 नए हेलमेट इस साल लॉन्च होने वाले हैं।
नया प्रोडक्ट 1,199 रुपये में लॉन्च
अपनी 60वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए स्टीलबर्ड ने अत्याधुनिक एसबीए-17 आरडीएक्स हेलमेट पेश किया है। इस ओपन-फेस हेलमेट में मजबूत और टिकाऊ थर्मोप्लास्टिक शेल के साथ ही बदलने लायक चीक पैड्स भी दिए गए हैं। इसमें स्टाइलिश डिजाइन वाला इंटीरियर, किसी प्रकार के प्रभाव से बचाने के लिए हाई डेंसिटी ईपीएस और स्क्रैच रसिस्टेंट पॉली कार्बोनेट वाइजर के साथ ही इनर सन शील्ड लगे हैं। सराहनीय कार्य के रूप में स्टीलबर्ड के इस हेलमेट के पहले 1,00,000 खरीदारों को कॉम्प्लिमेंट्री स्मोक वाइजर मिलेगा। स्टीलबर्ड ब्रैंड के 70 नए हेलमेट इस साल लॉन्च होने वाले हैं।
वैश्विक नेतृत्व और सुरक्षा पर फोकस
स्टीलबर्ड इनोवेशन के साथ ही सुरक्षा को लेकर लगातार प्रतिबद्ध है और इस कमिटमेंट ने कंपनी को साल 2023 में वैश्विक स्तर पर 80 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ दुनिया के सबसे बड़े हेलमेट निर्माता के रूप में स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। कैलेंडर वर्ष 2023 में कंपनी का समूह राजस्व 687 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
क्या बोले कंपनी के एमडी
स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री राजीव कपूर ने कहा, ‘पिछले 60 वर्षों में स्टीलबर्ड की उपलब्धियों पर हमें काफी गर्व है। कंपनी की विस्तार से जुड़ीं कोशिशें और एसबीए-17 आरडीएक्स हेलमेट लॉन्च बेहतरीन प्रोडक्ट देने और सड़क सुरक्षा की वकालत करने के प्रति हमारे अटूट समर्पण को दर्शाता है। हम अपने ग्राहकों की वफादारी और समर्थन के लिए उनकेप्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’
