अनुभव बस्सी ने दिखाया एथर का नया रिज्ता फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में जल्द होगा लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 21, 2024, 01:07 PM IST

Anubhav Bassi Ather Rizta: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन Anubhav Bassi ने Ather का नया स्कूटर Rizta अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई है। उन्होंने एथर एनर्जी का विज्ञापन किया है और भारत में जल्द ही ये नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया जाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुभव बस्सी कर रहे एथर का विज्ञापन
  • दिखा दिया नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • भारत में जल्द लॉन्च होगा रिज्ता स्कूटर

New Ather Rizta EV: एथर एनर्जी भारतीय मार्केट में जल्द नया रिज्ता फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। हाल में इस स्कूटर का फोटो अनुभव बस्सी ने अपने साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का और इसकी चाबी का फोटो साझा किया है। इस ई—स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसा नजर आ रहा है। बतौर एथर स्कूटर, इसे बड़े साइज की एथर 450एस और एथर 450एक्स जैसा बनाया गया है। व्हील डिजाइन से लेकर कई अन्य पुर्जे कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले ही दिख रहे हैं। इन दोनों को 2024 में पेश किया जाएगा।

Ather Family Scooter With Anubhav Bassi

अनुभव बस्सी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का और इसकी चाबी का फोटो साझा किया है

मिलेगी ज्यादा जगह

कंपनी ने सीईओ तारुण मेहता ने ये कहा है कि नया ईवी सस्ता होगा ताकि ज्यादातर परिवारों के दायरे में आ सके। एथर 450एस और 450एक्स के मुकाबले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर काफी जगह मिलने वाली है। इसका रियर व्यू मिरर 450एक्स जैसे ही हैं। हालांकि इसका पिछला हिस्से सबसे अलग है, ये दमदार लुक वाला है जो चौड़ी सीट के साथ आया है। इसके साथ 2.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिल सकता है जो 5.4 किलोवाट पीक पावर बैटरी से लैस है। इस दमदार बैटरी पैक के अलावा लंबी रेंज वाला बैटरी पैक भी इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकता है।

End of Feed