कुछ यात्री तेजस्वी सूर्या के साथ सेल्फी ले रहे थे, गलती से खुला इंडिगो का इमरजेंसी गेट, BJP नेता ने बताया उस दिन क्या हुआ था

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 20, 2023, 03:54 PM IST

इंडिगो विमान का इमरजेंसी दरवाजा खुलने के लेकर तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि यह घटना दुर्घटनावश और गलती से हुई। तेजस्वी सूर्या के साथ लोग सेल्फी लेने आर रहे थे। वह एअर कंडीशनर वेंट को अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर रहे थे और लगातार उठ रहे थे।

चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इंडिगो के एक विमान का आपात दरवाजा खोलने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पार्टी नेता तेजस्वी सूर्या का बचाव करते हुए कहा कि यह घटना दुर्घटनावश और गलती से हुई। अन्नामलाई ने गुरुवार देर रात चेन्नई में पत्रकारों से कहा कि हालांकि, यह दुर्घटनावश हुआ, लेकिन सांसद होने के नाते सूर्या एक मिसाल कायम करना चाहते थे और उन्होंने अन्य यात्रियों को बताया कि क्या हुआ था।

Indigo flight

इंडिगो विमान का इमरजेंसी गेट खुलने का मामला

चेन्नई हवाई अड्डे पर पिछले साल 10 दिसंबर को हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सूर्या की आलोचना की थी। सूर्या ने तिरुचिरापल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान का आपात दरवाजा खोल दिया था और बाद में इसके लिए माफी मांगी थी। अन्नामलाई ने बताया कि सूर्या उस दिन मेरे पास वाली सीट पर बैठे थे। वह एअर कंडीशनर वेंट को अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर रहे थे और लगातार उठ रहे थे, क्योंकि कुछ यात्री उनसे मिलने आए थे, जिनमें से कुछ सेल्फी ले रहे थे।

End of Feed