Bajaj Electric Scooter: बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकला धुंआ, चल रही है जांच

जालना रोड पर व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने लगा। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने धुआं बुझाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी। इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने का वीडियो वायरल हुआ है। राजीव बजाज ने हाल ही में कहा कि बजाज चेतक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

Bajaj Auto: छत्रपति संभाजीनगर में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद प्रमुख दोपहिया वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को जालना रोड पर व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने लगा। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने धुआं बुझाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी।

Bajaj Auto

बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकला धुंआ, चल रही है जांच

इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकला धुंआ

वारवंडी गांव के दो किसान भगवान चव्हाण और रवींद्र चव्हाण पानी की पाइप खरीदने छत्रपति संभाजीनगर आए थे। अधिकारी ने बताया कि जब वे सिग्नल पर इंतजार कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि उनके ई-वाहन से धुआं निकल रहा है। वाहन को एक तरफ ले जाया गया और सेवन हिल्स फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि टीम ने वाहन पर पानी का छिड़काव किया और धुआं निकलना बंद हो गया। बजाज ऑटो के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।”

End of Feed