ऑटो न्यूज़

KTM जनवरी में लॉन्च करेगी दो नई बाइक्स, 390 रेंज का एडवेंचर अब होगा शुरू

KTM 390 Adventure S And Enduro R: केटीएम ने हाल में नई जनरेशन 390 एडवेंचर एस और 390 एंड्यूरो आर मोटरसाइकिल से पर्दा हटाया है। अब जानकारी मिली है कि जनवरी 2025 में ये बाइक्स भारत में लॉन्च कर दी जाएंगी। इनमें से एडवेंचर बाइक टूरिंग पसंद करने वालों को लक्ष्य बनाकर तैयार की गई है।

Image

जानकारी मिली है कि जनवरी 2025 में ये बाइक्स भारत में लॉन्च कर दी जाएंगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • केटीएम 390 एडवेंचर एस, एंड्यूरो आर
  • भारत में लॉन्च को तैयार दोनों बाइक्स
  • जनवरी 2025 में लॉन्च होने का अनुमान

KTM 390 Adventure S And Enduro R: भारत में केटीएम बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है और अब कंपनी 2 नई बाइक्स लॉन्च करने जा रही है। केटीएम ने हाल में नई जनरेशन 390 एडवेंचर एस और 390 एंड्यूरो आर मोटरसाइकिल से पर्दा हटाया है। अब जानकारी मिली है कि जनवरी 2025 में ये बाइक्स भारत में लॉन्च कर दी जाएंगी। इनमें से एडवेंचर बाइक टूरिंग पसंद करने वालों को लक्ष्य बनाकर तैयार की गई है। इसे बहुत आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है जो पहले से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मूद इंजन के साथ इसे बेहतरीन राइड बनाते हैं।

390 एडवेंचर लाइनअप

केटीएम इंडिया ने 390 एडवेंचर लाइनअप में 390 एडवेंचर एस, 390 एडवेंचर एक्स और 390 एंड्यूरो शामिल होंगी। दूसरी तरफ केटीएम एंड्यूरो आर को हार्डकोर ऑफरोडिंग पसंद करने वालों के हिसाब से तैयार किया गया है। नई 390 एडवेंचर का स्टाइल और डिजाइन इसकी दमदार 1390 एडवेंचर से प्रेरित है। इसे रेली स्टाइल के हाइलाइट्स दिए गए हैं और ट्विन प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट के अलावा डाकर स्टाइल बॉडीवर्क दिया गया है। इस बाइक को पहले से कुछ बड़ा बनाया गया है जिससे इसका राइडिंग पोश्चर बेहतर होता है।

इंजन और फीचर्स

केटीएम ने नई 390 एडवेंचर एस और एंड्यूरो आर में 399 सीसी का नया सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिला है। ये इंजन 45.5 बीएचपी ताकत और 39 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। फीचर्स की बात करें तो 390 एडवेंचर एस को टीएफटी डिस्प्ले, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, स्विचेबल रियर एबीएस और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिले हैं। 309 एंड्यूरो आर में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सहूलियत के लिए जॉयस्टिक और एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article