TVS New 300 CC Engine: टीवीएस ने अपनी दमदार बाइक्स के लिए नया इंजन पेश कर दिया है जो कंपनी ने सालाना मोटोसोल इवेंट में शोकेस किया गया है। 300 सीसी के इस इंजन का नाम आरटी-एक्सडी4 है जिसका इस्तेमाल ब्रांड की आगामी बाइक्स में किया जाएगा। टीवीएस का दावा है कि पुराने 312 सीसी इंजन के मुकाबले ये बिल्कुल अलग और बेहतर होगा। यानी अब इस ब्रांड की 300 सीसी रेंज पहले से ज्यादा फुर्तीली और स्मूद होगी।
कितना दमदार है नया इंजन
टीवीएस का नया 299.1 सीसी सिंगल सिलेंडर आरटी-एक्सडी4 इंजन 9,000 आरपीएम पर 34 बीएचपी ताकत और 7,000 आरपीएम पर 28.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है जो स्लिप और असिस्ट क्लच से लोडेड है। इसमें राइड बाइ वायर थ्रॉटल मिला है और नया इंजन चार डुअल टेक्नोलॉजी से अपडेट हुआ है।
कब शुरू होगा इसका प्रोडक्शन
टीवीएस मोटर कंपनी ने अब तक ये जानकारी नहीं दी है कि नए लिक्विड-कूल्ड इंजन का प्रोडक्शन कब शुरू होगा। हालांकि 2025 के मध्य तक कंपनी कई बाइक्स इसी इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। जानकारी मिली है कि नई आरटीआर 310 स्ट्रीटफाइटर और फुल फेयर्ड अपाचे आरआर 310 में यही नया इंजन उपलब्ध कराया जाएगा। पुराने इंजन के मुकाबले पावर में ये मामूली रूप से कम दमदार है।
