सूरत ऑटो इंटरनेशनल एक्सपो में स्कोडा ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक कार की झलक, जानिए रेंज और कीमत

सूरत अंतर्राष्ट्रीय ऑटो एक्सपो 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान ऑटोमोबाइल के दीवानों को बेसब्री से स्कोडा की इलेक्ट्रिक एसयूवी एपिक का इंतजार था। कंपनी ने हाल ही में इस कार के कॉन्सेप्ट की एक झलक लोगों के सामने पेश की है। आइये आपको इस कार के डिजाईन, रेंज और संभावित कीमत के बारे में सबकुछ बताते हैं।

Skoda Epiq: भारत में इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट को काफी पसंद किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के साथ ही अन्य कार निर्माता कंपनियां भी अब अपनी इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में उतारने लगी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा 2026 तक भारत में अपना इलेक्ट्रिक कारों का लाइनअप पेश कर सकती है। हाल ही में गुजरात के सूरत में अंतर्राष्ट्रीय ऑटो एक्सपो 2024 का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग बेसब्री से स्कोडा की सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक झलक देखना चाहते थे। स्कोडा ने अपनी इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कोडा एपिक के कॉन्सेप्ट को लोगों के सामने पेश किया है। भारतीय मार्केट में यह कार 2025 में लॉन्च की जाएगी। आइये आपको इसके खास फीचर्स, संभावित रेंज और कीमत के बारे में बताते हैं।

Skoda Epiq All Electric Sub-Compact SUV

स्कोडा ने दिखाई अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी की झलक

स्कोडा एपिक का डिजाईन

स्कोडा एपिक बहुत हद तक स्कोडा की हैचबैक, फाबिया जैसी दिखती है। कार की DRL एलईडी है और यह T शेप की हैं। कार में सामने की तरफ स्किड-प्लेट ट्रीटमेंट भी देखने को मिलता है। इसके अलावा कार की रूफ पीछे की स्लोपिंग है और इस पर लगी रूफ-रेल फंक्शनल है। कार में पीछे की तरफ भी T शेप वाली टेललाइट देखने को मिलती है। इंटीरियर की बात करें तो कार के डिजाईन को काफी मिनिमलिस्टिक रखा गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको टू-स्पोक स्टीयरिंग देखने को मिल सकता है।

End of Feed