Skoda Kodiaq RS का इंतजार खत्म! 22 जून से शुरू हो रही है बुकिंग; जानें क्या है इस SUV में खास

Skoda Kodiaq RS को लेकर कंपनी ने आधिकारिक घोषणा की है गाड़ी की बुकिंग 22 जून 2026 से शुरू होगी।

Skoda ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि नई Skoda Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून 2026 से शुरू होगी। यह पहली बार होगा जब भारत में किसी स्कोडा एसयूवी को प्रतिष्ठित RS (Rally Sport) बैज के साथ पेश किया जाएगा। Kodiaq RS को कंपनी पूरी तरह से निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में भारत लाएगी। शुरुआती चरण में केवल 50 यूनिट्स ही भारतीय बाजार के लिए आवंटित की गई हैं, जिससे यह मॉडल काफी एक्सक्लूसिव बनने वाला है। Skoda की पिछली परफॉर्मेंस कार Octavia RS को भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और वह बेहद कम समय में बिक गई थी।

Skoda Kodiaq RS

स्कोडा कोडियाक आरएस

भारत की सबसे तेज Skoda SUV

Skoda का दावा है कि Kodiaq RS भारत में कंपनी की अब तक की सबसे तेज SUV होगी। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो रेगुलर Kodiaq की तुलना में 60 hp अधिक पावर और 80 Nm ज्यादा टॉर्क पैदा करेगा। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (DCT) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आएगा।

End of Feed