जल्द आ रही है नई Skoda Kodiaq, क्या कुछ होगा नया और खास, जानें सबकुछ यहां

स्कोडा कोडियाक के इस नए जनरेशन मॉडल को 2025 की शुरुआत में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। कंपनी द्वारा टीजर जारी किये जाने के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही इस SUV को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल की लंबाई 4758mm है और यह अपने मौजूदा मॉडल से 61mm ज्यादा लंबा है। इस कार में स्कोडा की सिग्नेचर ‘बटरफ्लाई ग्रिल’ देखने को मिलती है और कार में आगे की तरफ क्वाड हैडलैंप सेटअप देखने को मिलता है।

Skoda Kodiaq: जानी-मानी जर्मन कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने हाल ही में अपनी 7 सीटर SUV, कोडियाक, के सेकंड जनरेशन मॉडल का टीजर पेश किया है। स्कोडा कोडियाक के इस नए जनरेशन मॉडल को 2025 की शुरुआत में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। कंपनी द्वारा टीजर जारी किये जाने के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही इस SUV को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर आप भी काफी लंबे समय से स्कोडा कोडियाक के नए जनरेशन वाले मॉडल के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं तो आइये आपको इसके नए और खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Skoda Kodiaq

जल्द आ रही है नई Skoda Kodiaq

डिजाइन से कैबिन तक

स्कोडा कोडियाक भारतीय बाजार में 7 साल से मौजूद है। स्कोडा की इस SUV के नए जनरेशन वाले मॉडल का डिजाइन स्कोडा के ‘मॉडर्न सॉलिड’ डिजाइन पर आधारित है। नए मॉडल की लंबाई 4758mm है और यह अपने मौजूदा मॉडल से 61mm ज्यादा लंबा है। इस कार में स्कोडा की सिग्नेचर ‘बटरफ्लाई ग्रिल’ देखने को मिलती है और कार में आगे की तरफ क्वाड हैडलैंप सेटअप देखने को मिलता है। पीछे की तरफ C शेप वाली टेल लाइट्स देखने को मिलती है। कैबिन की बात करें तो नए मॉडल में अब आपको 13 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10 इंच वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है जो ‘वर्चुअल-कॉकपिट’ थीम पर आधारित है।

End of Feed