Tata Cars Discount: अप्रैल का मौसम आ चुका है और गर्मी का मौसम अब धीरे-धीरे अपने चरम की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप अपने दोपहिया वाहन से अपग्रेड करके नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है। दरअसल अप्रैल के महीने में टाटा की कारों पर बम्पर डिस्काउंट मिल रहा है और फिलहाल इस ऑफर का फायदा उठाकर आप 1.35 लाख रुपये बचा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
टाटा नैक्सॉन पर कितने बचेंगे?
टाटा नैक्सॉन भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टाटा की कारों में से एक है। 2024 में बने टाटा नैक्सॉन के मॉडल्स पर फिलहाल 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस/स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसके साथ ही 2025 में बने कार के मॉडल्स पर फिलहाल 15,000 रुपये तक का स्क्रैपेज डिस्काउंट ही ऑफर किया जा रहा है।
टाटा अल्ट्रोज/अल्ट्रोज रेसर
टाटा अल्ट्रोज और अल्ट्रोज रेसर को उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस के साथ-साथ मजबूती और 90 डिग्री जितने खुलने वाले दरवाजों के लिए भी जाना जाता है। टाटा अल्ट्रोज रेसर के 2024 में बने हुए मॉडल्स पर फिलहाल 1.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अल्ट्रोज रेसर पर 80,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही अल्ट्रोज के 2024 वाले पेट्रोल/CNG और डीजल मॉडल्स पर फिलहाल 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं 2025 में बने अल्ट्रोज के पेट्रोल/डीजल और CNG मॉडल्स पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
हैरियर और सफारी पर बचेंगे इतने पैसे
टाटा की सबसे स्टाइलिश और बेहद दमदार SUVs हैरियर और सफारी पर भी इस वक्त जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट डीलर्स द्वारा ऑफर किया जा रहा है। फिलहाल दोनों ही कारों के 2024 वाले मॉडल्स के सभी वेरिएंट्स (पेट्रो/डीजल और CNG) पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस भी मिल रहा है। इसके साथ ही दोनों कारों के 2025 में बने मॉडल्स पर फिलहाल 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ही ऑफर किया जा रहा है।
टियागो और टिगोर पर बचेंगे इतने पैसे
टाटा की टियागो और टिगोर पर भी इस वक्त जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की हैचबैक टियागो के 2024 वाले मॉडल पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है जबकि टाटा टिगोर सेडान के 2024 वाले मॉडल पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही टियागो के 2025 वाले मॉडल पर 25,000 रुपये जबकि टिगोर के 2025 वाले मॉडल पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ही ऑफर किया जा रहा है।
टाटा कर्व और पंच पर डिस्काउंट
टाटा की बेहद खूबसूरत और काबिल कूप-SUV कर्व पर फिलहाल 30,000 रुपये तक का ही डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ध्यान रहे, यह डिस्काउंट केवल 2024 वाले मॉडल पर ही ऑफर किया जा रहा है और 2025 में बने हुए मॉडल्स पर किसी प्रकार का कोई भी डिस्काउंट फिलहाल ऑफर नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही टाटा की सबसे छोटी SUV और पिछले साल की बेस्टसेलर, पंच के 2024 वाले मॉडल्स पर फिलहाल 25,000 रुपये और 2025 वाले मॉडल्स पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट ही ऑफर किया जा रहा है।
