Shilpa Shetty Brings Home New Mercedes Maybach GLS 600: बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी कई बार अपनी लग्जरी कारों के साथ नजर आती हैं जिनमें से ज्यादातर उनके पति राज कुंद्रा की हैं। अब शिल्पा ने अपने लिए मर्सिडीज की शानदार एसयूवी खरीदी है जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। शिल्पा ने नई मर्सिडीज मायबाक जीएलएस 600 लग्जरी एसयूवी खरीदी है। फिल्मी सितारों के बीच ये कार काफी पॉपुलर है और हाल में नीतू सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, अजय देवगन और रामचरण भी ये कार खरीद चुके हैं।
फिल्मी सितारों के बीच ये कार काफी पॉपुलर है।
गजब दिखती है ये लग्जरी एसयूवी
मर्सिडीज-मायबाक जीएलएस 600 दिखने में जोरदार है और इसका स्पोर्टी लुक सबको पसंद आता है। अगले हिस्से में मायबाक स्टाइल की क्रोम ग्रिल, पतले एलईडी हेडलैंप्स और दमदार बंपर दिया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया इस कार का केबिन बहुत लग्जरी है और ये कार 4 और 5-सीटर विकल्प में उपलब्ध कराई गई है। पिछले हिस्से में लगी दोनों सीट्स को आरामदायक सोफे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, मतलब ये रिक्लाइनर सीट्स हैं जो बहुत कम्फर्टेबल होती हैं।
तगड़ है लग्जरी एसयूवी का इंजन
मायबाक जीएलएस 600 के साथ 4.0-लीटर वी8 बाइ-टर्बो इंजन दिया गया है, ये इंजन 542 बीएचपी ताकत और 730 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने कार के इंजन को 9जी-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है जो 4मैटिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। सिर्फ 4.9 सेकंड में ही ये भारी-भरकम एसयूवी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। ये एसयूवी बड़े साइज के 22-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आती है जो इसके लुक में चार-चांद लगाते हैं।
