त्योहारों का मौसम पूरे जोश में है और देशभर में ऑटो सेक्टर में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस के मौके पर जहां आम लोग नई बाइक या कार घर ला रहे हैं, वहीं मशहूर यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने इस शुभ अवसर पर अपनी खुशियों को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने अपने गैराज में जोड़ ली है एक शानदार Toyota Vellfire MPV, जिसकी कीमत है करीब ₹1.22 करोड़ (एक्स-शोरूम)!
Photo- Insta/Samay Raina
समय रैना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई लग्जरी कार की झलक फैंस के साथ साझा की। तस्वीरों में वह अपने माता-पिता के साथ इस खास पल का आनंद लेते नजर आए। परिवार के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, मानो त्योहार की खुशी को दोगुना कर दिया हो इस नई चमचमाती कार ने।
Toyota Vellfire के फीचर्स
अब बात करें Toyota Vellfire की ताकत की तो इसमें है 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन जो एक दमदार हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। यह इंजन लगभग 193 हॉर्सपावर और 240 Nm टॉर्क देता है, और इसके साथ जुड़ा है e-CVT ट्रांसमिशन, जो ड्राइव को बेहद स्मूद बनाता है।
Toyota Vellfire का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो यह एमपीवी लग्जरी का पूरा अहसास कराती है। 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 14-इंच रियर एंटरटेनमेंट डिस्प्ले, 15-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, और सेकंड-रो सीट्स में मसाज फंक्शन जैसी सुविधाएं इसे एक “चलता-फिरता लिविंग रूम” बना देती हैं।
एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
इसके अलावा ड्यूल सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग (14 रंगों में), मेमोरी सेटिंग के साथ 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और कई अन्य प्रीमियम फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं।
चुनिंदा लोगों क पास है Toyota Vellfire
इस शानदार खरीद के साथ, समय रैना अब उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके पास यह लग्जरी एमपीवी है। आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कियारा आडवाणी, कृति सेनन और फहद फासिल जैसे बड़े नाम पहले से ही Toyota Vellfire क्लब का हिस्सा हैं।
