Motoverse 2024: Royal Enfield Scram 440 से हटा पर्दा, मिला ज्यादा दमदार इंजन

Royal Enfield Scram 440 Debut: दिखने में ये बाइक बहुत जोरदार है और नई तकनीक भी इसके साथ दी गई है। हालांकि बाकी की पूरी बाइक स्क्रैम 411 जैसी ही है। ताजा लुक देने के लिए कुछ बदलाव इसमें किए गए है। इसकी कीमत का ऐलान कंपनी जनवरी 2025 के आस-पास कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोटोवर्स 2024 में रॉयल एनफील्ड का डेब्यू
  • कंपनी ने पेश की स्क्रैम 440 मोटरसाइकिल
  • दमदार इंजन के साथ पेश हुई स्क्रैम 440

Royal Enfield Scram 440 Debut: रॉयल एनफील्ड ने मोटोवर्स 2024 में नई स्क्रैम 440 से पर्दा हटा लिया है। कंपनी फिलहाल भारत में स्क्रैम 411 बेच रही है। यानी ये मोटरसाइकिल मौजूदा मॉडल से ज्यादा दमदार है। दिखने में ये बाइक बहुत जोरदार है और नई तकनीक भी इसके साथ दी गई है। हालांकि बाकी की पूरी बाइक स्क्रैम 411 जैसी ही है। ताजा लुक देने के लिए कुछ बदलाव इसमें किए गए है। इसकी कीमत का ऐलान कंपनी जनवरी 2025 के आस-पास कर सकती है। इसके तुरंत बाद मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

Royal Enfield Scram 440 Debut At Motoverse 2024

ताजा लुक देने के लिए कुछ बदलाव इसमें किए गए है

कितनी दमदार होगी बाइक

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 दिखने में भले ही स्क्रैम 411 जैसी ही है, लेकिन इसके साथ अ 443 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन पहले के मुकाबले दमदार होने के साथ 3 मिमी बड़ और 81 मिमी चौड़ा है। ये मौजूदा इंजन की तुलना में 4.5 प्रतिशत ज्यादा ताकत और 8.5 ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। कुल मिलाकर 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाला ये इंजन 6250 आरपीएम पर 25.4 बीएचपी ताकत और 4000 आरपीएम पर 34 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

End of Feed