ऑटो न्यूज़

Royal Enfield ने हटाया नई Goan Classic 350 से पर्दा, 23 नवंबर को कीमत सामने आएगी

Royal Enfield Goan Classic 350 Debut: रॉयल एनफील्ड ने नई गोअन क्लासिक 350 से पर्दा हटा लिया है जिसकी बिक्री 23 नवंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। ये नई बॉबर स्टाइल मोटरसाइकिल है जो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली क्लासिक 350 पर आधारित है। रॉयल एनफील्ड की ये पांचवीं बाइक है जिसे जे-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

Image

ये नई बॉबर स्टाइल मोटरसाइकिल है जो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली क्लासिक 350 पर आधारित है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350
  • लॉन्च से पहले कंपनी ने हटया पर्दा
  • 23 नवंबर को कीमत की घोषणा होगी

Royal Enfield Goan Classic 350 Debut: रॉयल एनफील्ड ने भारतीय मार्केट में एक और जोरदार मोटरसाइकिल पेश की है। कंपनी ने नई गोअन क्लासिक 350 से पर्दा हटा लिया है जिसकी बिक्री 23 नवंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। ये नई बॉबर स्टाइल मोटरसाइकिल है जो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली क्लासिक 350 पर आधारित है। रॉयल एनफील्ड की ये पांचवीं बाइक है जिसे जे-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। दिखने में ये बहुत अच्छी लग रही है और इसकी एक्सेसरीज इसके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं।

स्टाइलिश है गोवन क्लासिक 350

रॉयल एनफील्ड की नई गोवन क्लासिक 350 के बहुत सारे पुर्जे क्लासिक 350 से लिए गए हैं। बाइक में जो बदलाव हुए हैं उनमें ऐप स्टाइल का हैंडलबार, रंगों के नए विकल्प और अलग-अलग ग्राफिक्स, छोटा एग्ज्हॉस्ट और एलईडी लाइटिंग शामिल हैं। इस प्लेटफॉर्म पर तैयार ये पहली रॉयल एनफील्ड है जिसके साथ ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स दिए गए हैं जो व्हाइट वॉल्ड टायर्स से लैंस हैं। ये बाइक चार रंगों में पेश की गई है, वहीं इसकी कद-काठी क्लासिक 350 जैसी ही है।

कितना दमदार है इंजन

रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 के साथ 348 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 20.7 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं 5 स्पीड गियरबॉक्स बाइक के इंजन को मिला है। अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में ट्विन शॉक सस्पेंशन इसके साथ मिले हैं। इसकी ब्रेकिंग दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल एबीएस से दमदार होती है। सामने से देखेंगे तो आपके मन में पुरानी रॉयल एनफील्ड बेच इसे खरीदने का मन करेगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article