ऑटो न्यूज़

3 दिन बाद लॉन्च होगी नई Mahindra XEV 9e, दिखाया इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन

Mahindra XEV 9e Design Sketch: लॉन्च से पहले कंपनी ने एक्सईवी के एक्सटीरियर और केबिन की झलक दिखाई है जो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। एक्स्टीरियर में एक्सईवी 9ई के डिजाइन की झलक दिखी है। बड़े आकार की दिख रही इस एसयूवी के डैशबोर्ड को तीन स्क्रीन मिले हैं जो इसे लगभग पूरी तरह घेरे हुए हैं।

Image

कंपनी 26 नवंबर 2024 को बिल्कुल नई एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी शोकेस करने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XEV 9e डिजाइन स्कैच
  • दिखने में काफी आकर्षक है e-SUV
  • 26 दिसंबर को भारत में होगी पेशकश

Mahindra XEV 9e Design Sketch: महिंद्रा भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारियां पूरी कर चुकी है। कंपनी 26 नवंबर 2024 को बिल्कुल नई एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी शोकेस करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक्सईवी के एक्सटीरियर और केबिन की झलक दिखाई है जो काफी आकर्षक नजर आ रहा है। एक्स्टीरियर में एक्सईवी 9ई के डिजाइन की झलक दिखी है। बड़े आकार की दिख रही इस एसयूवी के डैशबोर्ड को तीन स्क्रीन मिले हैं जो इसे लगभग पूरी तरह घेरे हुए हैं।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड

महिंद्रा एक्सईवी 9ई के केबिन को बीई6 की तरह ही बनाया गया है जो ट्रिपल डिजिटल स्क्रीन से लोडेड है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा ने इसका कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेस किया था। कंपनी ने इसे हाइटेक केबिन दिया है जिसमें नई महिंद्रा इलुमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और नया इंफिनिटी लोगो मिले हैं। इसके अलावा कार को कांच की छत दी गई है जो बड़े साइज की है और कार के पिछले हिस्से तक पहुंचती है। महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी देने वाली है।

कई कारें ला रही महिंद्रा

महिंद्रा एक्सईवी 9ई को एक्सयूवी.ई9 कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है जो एक कूपे एसयूवी है। इसके साथ हाइटेक फीचर्स के अलावा दमदार बैटरी पैक मिलेगा जिसकी कोई भी जानकारी अब तक महिंद्रा ने उपलब्ध नहीं कराई है। एक्सईवी 9ई के साथ कई अन्य इलेक्ट्रिक कारें भी महिंद्रा जल्द भारत में लॉन्च करेगी। इसमें थार.ई भी शामिल है जिसका कॉन्सेप्ट मॉडल कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। लुक और स्टाइल में ये नेक्स्ट लेवल है और मार्केट में आते ही ये कार धमाल मचाने वाली है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article